मुंबई के उपनगरीय गोवंडी में पार्किंग विवाद को लेकर ऑटो रिक्शा चालक की चाकू मारकर हत्या

मुंबई के उपनगरीय गोवंडी में पार्किंग विवाद को लेकर ऑटो रिक्शा चालक की चाकू मारकर हत्या

मुंबई : मुंबई के उपनगरीय गोवंडी में पार्किंग के मुद्दे पर बहस के बाद एक ऑटो रिक्शा चालक की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने रविवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान सलीम बेग (30) के रूप में हुई है, जिसकी शनिवार को हत्या कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि शाकिर महबूब शेख उर्फ खत्री (29), सद्दाम फिरदौस इसरार खान उर्फ बेल, सिद्धांत प्रकाश घाडगे (22) और सादिक मुल्ला (25) इस अपराध में शामिल थे।

Read More ‘मरे हुए लोग चला रहे ऑटो?’ बोरीवली RTO में फर्जी परमिट रिन्यूअल का बड़ा खुलासा

अधिकारी के अनुसार, ‘वाहन पार्क करने को लेकर आरोपियों और सलीम के बीच हाल ही में तीखी बहस हुई थी। इससे गुस्साए आरोपियों ने सलीम को मारने की योजना बनाई और चाकू से उसकी हत्या कर दी।’

Read More फर्जी यूनिवर्सिटी संबद्धता घोटाला: मुंबई सेशंस कोर्ट ने कॉलेज प्रिंसिपल की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

अधिकारी के मुताबिक, आरोपियों को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या), 120-बी (साजिश) ‍व 34 (सामान्य इरादा) के तहत गिरफ्तार किया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Read More मुंबई में बारिश के बीच हादसा: ईस्टर्न फ्रीवे पर कार रेलिंग से टकराई, ट्रैफिक प्रभावित

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान