सांसद नवनीत राणा और पति रवि राणा को जेल, जमानत याचिका पर 29 अप्रैल को होगी सुनवाई

सांसद नवनीत राणा और पति रवि राणा को जेल, जमानत याचिका पर 29 अप्रैल को होगी सुनवाई

मुंबई : हनुमान चालीसा पाठ के ऐलान के बाद शुरू हुआ घमासान लगातार जारी है. सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया था. आज (रविवार) दोनों को मुंबई के बांद्रा कोर्ट में पेश किया गया. अदालत ने राणा दंपति को 6 मई तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है. हालांकि, अभियोजन पक्ष ने पुलिस रिमांड की मांग की थी, जिसे खारिज कर दिया गया.

वहीं राणा दंपति के वकील रिजवान मर्चेंट ने कहा कि ये काफी कमजोर बुनियाद केस पर खड़ा है. इसमें कोई भी दम नहीं है.

Read More दक्षिण और मध्य मुंबई में पानी सप्लाई प्रभावित, बड़ी पाइपलाइन लीकेज से बढ़ी परेशानी

अदालत में काफी जिरह हुई. सरकारी वकील ने कहा कि इसमें राजद्रोह का मामला भी बनता है. राणा दंपति ने शिवसैनिकों को भड़काने का काम किया. इस वजह से लॉ एंड ऑर्डर गड़बड़ाया. यही वजह है कि इसके तहत धाराओं में कार्रवाई की गई है.

Read More मुंबई में ऑनलाइन क्रिकेट बेटिंग रैकेट का भंडाफोड़, चारकोप पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया

वहीं, राणा दंपति के वकील ने कहा कि इस मामले में ऐसे गिरफ्तारी नहीं हो सकती. यह पूरी तरह से अवैध है. साथ ही कहा कि राजद्रोह का मामला काफी पेचीदा है, क्योंकि जब इस तरह का मामला लगाया जाता है, तो उसके लिए गहन चिंतन की जरूरत होती है. बचाव पक्ष ने कहा कि कई बार पुलिस बिना वजह ही इस तरह की धाराएं लगा देती है. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया.

Read More दादर में बेकाबू BEST बस का कहर, कई वाहनों को मारी टक्कर; एक की मौत

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान