जर्सी नहीं जड़ पाई बॉक्स ऑफिस पर छक्के-चौके

जर्सी नहीं जड़ पाई बॉक्स ऑफिस पर छक्के-चौके

मुंबई:शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म ‘जर्सी’ कई बार पोस्टपोन होने के बाद फाइनली 22 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। पिछली सुपरहिट फिल्म ‘कबीर सिंह’ के बाद शाहिद कपूर को अपनी इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत बेहद ठंडी रही है। पहले ही दिन फिल्म के लिए ऑडियंस का ऐसा ठंडा रिस्पॉन्स चौंकाने वाला है।

बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम की रिपोर्ट की मानें तो ‘जर्सी’ ने अपने ओपनिंग डे पर केवल 3.75-4 करोड़ रुपये के आसपास की मामूली कमाई की है। इस तरह कोरोना वायरस आने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर बॉलिवुड फिल्मों का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। केवल अक्षय कुमार की ‘सूर्यवंशी’ और अनुपम खेर की ‘द कश्मीर फाइल्स’ को छोड़ दें तो किसी भी बॉलिवुड फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कोई जलवा नहीं दिखाया है।

Read More रोहित शर्मा के लिए दोहरा जश्न: अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के ठीक 19 साल बाद मिला 'पद्म श्री' सम्मान

माना जा रहा है कि अगर ये फिल्में कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन से पहले रिलीज हुई होतीं तो शायद इनका कलेक्शन बढ़िया होता। ‘जर्सी’ की रिलीज को भी कई बार टाला गया है। यह फिल्म इसी नाम से बनी तेलुगू फिल्म का हिंदी रीमेक है। फिल्म में शाहिद कपूर ने एक क्रिकेटर की भूमिका निभाई है। शाहिद और मृणाल के अलावा फिल्म में पंकज कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं।

Read More ​'हमें बंदूक मत दिखाओ, गद्दारी की है तो चुप बैठो...'; संजय दीना पाटिल की 'श्मशान' वाली धमकी पर संजय राउत का करारा पलटवार

बॉलिवुड फिल्मों से इतर अगर साउथ की फिल्मों की बात की जाए तो वे बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाकेदार प्रदर्शन कर रही हैं। पुष्पा और RRR के बाद KGF 2 भी बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई कर रही है। ‘जर्सी’ के लिए संतोषजनक बात यह है कि इसने अपनी रिलीज से पहले ही डिजिटल, सैटलाइट और म्यूजिक राइट्स के जरिए अपनी लागत निकाल ली है। अब देखना होगा कि ओपनिंग डे के बाद पहले वीकेंड में इसकी कमाई में कुछ इजाफा होता भी है या नहीं।

Read More मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान

Tags:

Related Posts

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान