मुंबई के खार इलाके में सात मंजिला इमारत में लगी आग
By: Rokthok Lekhani
On
मुंबई : मुंबई के उपनगर खार में बृहस्पतिवार सुबह सात मंजिला इमारत में आग लग गई। एक नगर निगम अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। आग सुबह करीब 11 बजे खार (पश्चिम) में गुरु गंगेश्वर मार्ग स्थित नोथन विला इमारत की चौथी मंजिल पर बने एक फ्लैट में लगी।
Read More पायधुनी : डोकाडिया परिवार के घर से मिला चूहे मारने का ज़हर, पुलिस ने केक और स्प्रे भी जब्त किए
अधिकारी ने बताया कि दमकल की कम से कम आठ गाड़ियां, पानी के टैंकर, एम्बुलेंस और अन्य अग्निशमन के उपकरण मौके पर भेजे गए और आग पर काबू पा लिया गया है।
उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।
Today's Epaper
Tags:


