महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे से जबरन वसूली की कोशिश करने वाली महिला के खिलाफ मामला दर्ज

महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे से जबरन वसूली की कोशिश करने वाली महिला के खिलाफ मामला दर्ज

मुंबई ; महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे से कथित तौर पर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में एक महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक मालाबार हिल थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद विस्तृत जांच के लिए इस मामले को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा को स्थानांतरित कर दिया गया है।

Read More वसई के आनंद नगर में मिला मानव कंकाल, इलाके में दहशत; पुलिस ने शुरू की जांच

शिकायत के अनुसार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता एवं महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे को आरोपी महिला पहले से जानती है।

Read More मुंबई में ड्रग्स के खिलाफ बड़ा अभियान, मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा संभालेंगे 6 सदस्यीय एंटी-ड्रग पैनल की कमान

पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने कथित तौर पर धनंजय मुंडे को इस साल फरवरी और मार्च में अंतरराष्ट्रीय मोबाइल नंबरों से फोन किया और एक दुकान और महंगे मोबाइल फोन की मांग की। आरोपी महिला ने अपनी मांगें पूरी नहीं होने पर मंत्री को सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी दी।

Read More ठाणे के कलवा में 10 कारों में तोड़फोड़, नशेड़ियों पर शक; रहवासियों ने मांगी रात में पुलिस पेट्रोलिंग

पुलिस ने इस मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।

Read More दादर कबूतरखाना छोटा करने की मांग तेज: Mahim MLA बोले- सड़क चौड़ीकरण से कम होगा ट्रैफिक जाम

Tags: