गृह विभाग ने कुछ घंटों के अंदर ही पांच आईपीएस अधिकारियों के तबादले पर रोक लगाई

गृह विभाग ने कुछ घंटों के अंदर ही पांच आईपीएस अधिकारियों के तबादले पर रोक लगाई

मुंबई : पुलिस बल में बड़ा फेरबदल करने के एक दिन बाद, महाराष्ट्र गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पांच अधिकारियों की पदोन्नति और तबादलों पर बृहस्पतिवार को रोक लगा दी।

विभाग ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्तर के 11 अधिकारियों को उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के पद पर पदोन्नत कर तबादला करने का आदेश जारी किया था।

Read More मुंबई में ऑनलाइन लोन ऐप गैंग पर क्राइम ब्रांच का शिकंजा: बैंक कर्मचारी और परिवार को धमकाने वाले 6 रिकवरी एजेंट गिरफ्तार

नए आदेश के मुताबिक, इनमें से आईपीएस अधिकारी राजेंद्र माने (डीसीपी, राज्य खुफिया विभाग), महेश पाटिल (डीसीपी, अपराध, मीरा-भयंदर), संजय जाधव (एसपी, राजमार्ग सुरक्षा), पंजाबराव उगाले (एसपी, एसीबी, ठाणे) और दत्तात्रेय शिंदे (एसपी, पालघर)की पदोन्नति तैनाती पर रोक लगा दी गई है।

Read More दादर कबूतरखाना छोटा करने की मांग तेज: Mahim MLA बोले- सड़क चौड़ीकरण से कम होगा ट्रैफिक जाम

उनकी पदोन्नति और तैनाती रोकने के कारण का फौरन पता नहीं चल सका है।

Read More 6 जून को खुलेगा मृणालताई गोरे फ्लाईओवर विस्तार, गोरेगांव में ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत

महाराष्ट्र में महा विकास आघाडी सरकार है जिसमें गृह विभाग शरद पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पास है।

Read More चिपलून उपजिला अस्पताल में रिश्वतखोरी का मामला, मेडिकल अधिकारी 4,500 रुपये लेते गिरफ्तार

राज्य सरकार ने बुधवार को नासिक के पुलिस आयुक्त दीपक पांडे और पिंपड़ी-चिंचवड़ के आयुक्त कृष्ण प्रकाश सहित लगभग 40 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को पदोन्नत दी थी या उन्हें स्थानांतरित किया था।

Tags: