उद्धव, राउत और रश्मि ठाकरे के खिलाफ पीआईएल दाखिल, बॉम्बे हाई कोर्ट में जनहित याचिका

उद्धव, राउत और रश्मि ठाकरे के खिलाफ पीआईएल दाखिल, बॉम्बे हाई कोर्ट में जनहित याचिका

मुंबई: बॉम्बे हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका (पीआईएल) दायर कर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल, शिवसेना सांसद संजय राउत और अन्य पर न्यायपालिका के खिलाफ कथित तौर पर टिप्पणी करने के आरोप में अदालत की अवमानना की कार्रवाई शुरू करने की अपील की गई है। इंडियन बार एसोसिएशन द्वारा दायर याचिका में दावा किया गया है कि मंत्री पद पर बैठे प्रतिवादियों ने उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों और पूरी न्यायिक प्रणाली के खिलाफ कई ‘झूठे, निंदनीय और अवमाननापूर्ण’ आरोप लगाए हैं।

याचिका में कहा गया है, “यह अदालत की महिमा और गरिमा को कम करने तथा न्यायपालिका में आम आदमी के विश्वास को डगमगाने के लिए किया गया है, जो अदालत की सबसे बड़ी अवमानना है।” याचिका में शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ की संपादक और उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे व ‘सामना’ के प्रिंटर एवं प्रकाशक विवेक कदम के खिलाफ भी अवमानना की कार्रवाई करने की अपील की गई है। इस जनहित याचिका पर 26 अप्रैल को सुनवाई होगी। मस्जिद पर लगे लाउड स्पीकर को हटाने का अल्‍टीमेटम

Read More AIMIM कॉर्पोरेटर Roshan Irfan Shaikh का जाति प्रमाणपत्र फर्जी घोषित, वेरिफिकेशन कमेटी का बड़ा फैसला

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान