शरद पवार जातिवादी नहीं रामदास आठवले ने राज ठाकरे के बयान को गलत करार दिया

शरद पवार जातिवादी नहीं  रामदास आठवले ने राज ठाकरे के बयान को गलत करार दिया

मुंबई:केंद्रीय मंत्री एवं दलित नेता रामदास आठवले ने बुधवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे के उस बयान को गलत करार दिया, जिसमें ठाकरे ने राकांपा प्रमुख शरद पवार पर महाराष्ट्र में जातिवादी राजनीति करने का आरोप लगाया था।

आठवले ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष पवार ने कभी जाति आधारित राजनीति नहीं की और वे समाज के सभी वर्गों को हमेशा साथ लेकर चले।

Read More गोवंडी में मॉनसून से पहले नालों की सफाई में देरी, रहवासियों ने जताई बाढ़ और बीमारियों की आशंका

आठवले ने लातूर में प्रेसवार्ता के दौरान कहा, ” पवार ऐसे नेता हैं जो दलितों और आदिवासियों को साथ लेकर चलते हैं। वह राजनीति में अपनी धर्मनिरपेक्ष छवि के लिए पहचाने जाते हैं। राज ठाकरे का यह कहना बिल्कुल गलत है कि पवार जातिवादी हैं। मुझे लगता है कि राज ठाकरे अपना मानसिक संतुलन खो रहे हैं।”

Read More मुंबई में पानी टैंकर सेवा ठप, भूजल कार्रवाई के विरोध में ऑपरेटरों की हड़ताल

आठवले ने उन नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच एकजुटता का आह्वान किया जो गणतांत्रिक विचारधारा में विश्वास करते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि किसी एक की ताकत के बल पर केंद्र और महाराष्ट्र की सत्ता में आना मुश्किल है।

Read More ठाणे की AC इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस एक महीने बाद भी शुरू नहीं, चार्जिंग स्टेशन न होने से खड़ी-खड़ी हो रही खराब

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख आठवले ने कहा कि वह इस तरह की एकता के लिए समझौता करने के इच्छुक रहे हैं।

Read More एल नीनो के कारण मुंबई में मानसून लेट, 10% पानी कटौती के बाद BMC का एक और बड़ा फैसला

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान