रणबीर-आलिया की शादी को लेकर परिवारों ने साधी चुप्पी

रणबीर-आलिया की शादी को लेकर परिवारों ने साधी चुप्पी

मुंबई:अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट की इस सप्ताह शादी होने को लेकर सोशल मीडिया पर कयासबाजी चल रही है, जिसे दोनों कलाकारों के घर के बाहर के नजारे को देखते हुए सच माना जा रहा है। दोनों की शादी में दिलचस्पी रखने वाले लोग उनके घर के बार डेरा जमाए हुए हैं जबकि उनके परिवार व प्रबंधन टीमें शादी को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं।

रणबीर कपूर और आलिया कथित रूप से इस सप्ताह अपने परिवार व करीबी सदस्यों की मौजूदगी में विवाह के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि, शादी की तारीख के बारे में दोनों परिवार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Read More ​'उनकी निष्ठा और प्रतिष्ठा बिकाऊ है', बागी सांसदों पर आदित्य ठाकरे का तीखा हमला, लालच को विचारधारा से ऊपर रखने का लगाया आरोप

शादी की तारीख को लेकर कई तरह की अटकले हैं। कहा जा रहा है कि दोनों का विवाह समारोह 14, 15 और 17 अप्रैल को हो सकता है। साथ ही शादी के स्थान को लेकर भी अटकलों का दौर जारी है। कभी कहा जा रहा है कि शादी कपूर परिवार के चेंबूर स्थित बंगले पर होगी तो कहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि विवाह का स्थान यहां बांद्रा के निकट स्थित पाली हिल में वास्तु बिल्डिंग अपार्टमेंट में होगा। रणबीर कपूर का वास्तु बिल्डिंग में अपना घर है जबकि आलिया यहां किराए पर रहती हैं।

Read More रोहित शर्मा के लिए दोहरा जश्न: अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के ठीक 19 साल बाद मिला 'पद्म श्री' सम्मान

सोमवार दोपहर तपती गर्मी के बीच लगभग 10 मीडिया फोटोग्राफर उनके घर के बाहर जमा दिखे। वे धैर्यपूर्वक शादी से संबंधित हलचल को अपने कैमरे में कैद करने का इंतजार कर रहे थे। हालांकि, सुरक्षा टीम ने बंगले में एक बड़ा सा पर्दा लगा दिया है, जिससे अंदर की हलचल के बारे में पता नहीं चल पा रहा है।

Read More सांगली-सतारा MLC चुनाव में भाजपा की बंपर जीत: धैर्यशील कदम ने शरद पवार गुट के उम्मीदवार को दी करारी शिकस्त

हालांकि, इस दौरान कई फोटोग्राफर ने सेलिब्रिटी डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के डिजाइन किये हुए कपड़े अपार्टमेंट के अंदर ले जाते हुए एक कार की तस्वीर अपने कैमरों में कैद कर ली।

Read More मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार

रणबीर-आलिया की शादी के घटनाक्रम पर नजर रख रहे एक सूत्र ने कपड़ों के बारे में कहा, ”यह निश्चित रूप से शादी के लिये हैं, अगर उनकी रणबीर या आलिया के लिये नहीं तो किसी और के लिये। ऐसे समय में आने वाले ये डिजाइनर कपड़े स्वाभाविक रूप से इस तरह की अटकलों को बल दे रहे हैं।”

Tags:

Related Posts

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान