भिवंडी में मकान का एक हिस्सा ढहने से महिला की मौत

भिवंडी में मकान का एक हिस्सा ढहने से महिला की मौत

ठाणे:महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी कस्बे में रविवार सुबह एक मकान कुछ हिस्सा ढह जाने पर एक महिला की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।ठाणे नगर निगम में क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठके प्रमुख अविनाश सावंत ने बताया कि घटना सुबह करीब छह बजे हुई, जिसमें एक मंजिला मकान की बालकनी टूट कर बगल वाले मकान पर गिर गई।

Read More कल्याण में देर रात पुलिस का बड़ा कॉम्बिंग ऑपरेशन, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के पास 33 लोग हिरासत में

उन्होंने बताया कि इस घटना में बगल के मकान में रहने वाली गुलशन सगीर अंसारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दो अन्य व्यक्ति–सगीर अंसार(45) और मेहताब अंसारी– घायल हो गए।

Read More कॉमेडियन समय रैना के दोस्त बलराज घई पर फुटपाथ कब्जाने का आरोप, विरोध करने वालों को धमकाने की शिकायत

अधिकारी के अनुसार, सूचना मिलने पर दमकल कर्मी और आरडीएमसी का दल मौके पर पहुंचा और उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

Read More मीरा रोड बकरीद विवाद: सोसायटी में कुर्बानी की खबरों को निवासी ने बताया झूठा, कहा — गलत जानकारी से बढ़ा तनाव

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। अधिकारी ने कहा कि घायलों को शुरुआत में एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुंबई ले जाया गया।
उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Read More एल नीनो के कारण मुंबई में मानसून लेट, 10% पानी कटौती के बाद BMC का एक और बड़ा फैसला

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान