sells
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... मुंबई: म्यांमार में बंधक भारतीय युवक, मां ने गहने बेचकर दी 8 लाख फिरौती
Published On
By Online Desk
विदेश में अच्छी नौकरी का सपना दिखाकर युवाओं को ठगने और मानव तस्करी के जाल में फंसाने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का एक और मामला सामने आया है। मुंबई के तलोजा निवासी 23 वर्षीय साहिल तिवारी कथित तौर पर म्यांमार में ‘साइबर गुलामी’ का शिकार हो गए हैं। परिवार का आरोप है कि उन्हें बैंकॉक में नौकरी दिलाने का झांसा देकर पहले विदेश बुलाया गया और बाद में म्यांमार ले जाकर बंधक बना लिया गया। बेटे की रिहाई के लिए परिवार ने करीब 8 लाख रुपये की फिरौती भी दी, लेकिन इसके बावजूद साहिल की वापसी नहीं हो सकी है। मुंबई के स्मार्ट चोर की अनोखी दुकान, कांदिवली से चुराए फल मीरा रोड पर बेचता था; पुलिस ने दबोचा
Published On
By Online Desk
मुंबई पुलिस ने एक अनोखे फल चोर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जो आधी रात को कांदिवली पूर्व इलाके की सड़क किनारे की फलों की दुकानों को निशाना बनाकर महंगे फल चुराता और उन्हें 30 किलोमीटर दूर मीरा रोड ले जाकर अपनी दुकान पर बेचता था। आरोपी की पहचान रवि चौरसिया (28 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, चौरसिया कई महीनों से यह सिलसिला चला रहा था। वह रात के अंधेरे में ऑटो-रिक्शा से रेकी करता, बंद पड़ी फलों की दुकानों या हाथगाड़ियों को तोड़कर सबसे महंगे फल थोक मात्रा में उठाता और भाग जाता था। विरार में म्हाडा के घरों की बढ़ी डिमांड, कोकण बोर्ड ने पहले आओ, पहले पाओ स्कीम में 152 दिन में बेचे 3750 घर
Published On
By Online Desk
म्हाडा के कोकण बोर्ड के विरार के घरों की मांग बढ़ गई है। खाली पड़े घरों के लिए ग्राहकों की लाइन लगने लगी है। रोजाना औसतन 25 घरों की बिक्री करने में कोकण बोर्ड सफल हो पा रहा है। पिछले 152 दिन में विरार में तैयार 3,750 घरों की बिक्री हुई है। नागरिकों को किफायती घर उपलब्ध कराने के लिए 2014 में म्हाड़ा ने विरार बोलिंज में 9,409 घर तैयार किए थे। लेकिन परिसर में पानी की समस्या और अन्य कारणों की वजह से घरों की बिक्री नहीं हो पा रही थी। मुंबई : ट्रेनों में लंबी वेटिंग; विमानों का किराया आसमान छू रहा; अकासा एयर की फ्लाइट का टिकट 30,091 रुपये में बिका
Published On
By Online Desk
दीपावली पर मुंबई से लखनऊ की ट्रेनों में लंबी वेटिंग के कारण विमानों का किराया आसमान छू रहा है। रविवार को मुंबई से अकासा एयर की फ्लाइट का टिकट 30,091 रुपये में बिका। पुष्पक, कुशीनगर, अवध एक्सप्रेस आदि ट्रेनों मेें लंबी वेटिंग के कारण यात्रियों ने ऊंचे दाम पर विमान के टिकट बुक कराए। एयरवॉक ट्रैवल एजेंसी के मालिक आतिफ ने बताया कि आम दिनों में मुंबई से लखनऊ का टिकट पांच हजार रुपये में मिल जाता है। 
