creates
Maharashtra 

जलगांव : चटाई और तेल फैक्ट्री में आग से मचा हड़कंप 

जलगांव : चटाई और तेल फैक्ट्री में आग से मचा हड़कंप  जिले के मोदक इलाके में एक फैक्ट्री में आग लगने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार यह आग चटाई और तेल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग तेजी से फैली, जिससे फैक्ट्री परिसर में भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।  
Read More...
Mumbai 

मुंबई : अंडरट्रायल कैदी ने कोर्ट से भागकर मचाई सनसनी

 मुंबई : अंडरट्रायल कैदी ने कोर्ट से भागकर मचाई सनसनी एक बड़ी सुरक्षा चूक में 42 साल का अंडरट्रायल कैदी हैरिसन एंथनी जोसेफ, जो हत्या की कोशिश और फायरिंग के गंभीर आरोपों में जेल में बंद था, मुंबई सेशंस कोर्ट की कस्टडी से भाग गया। पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश में बड़े पैमाने पर ऑपरेशन शुरू किया है। जोसेफ पर मार्च 2024 में एक व्यक्ति पर गोली चलाने का आरोप है। इसके बाद उसे जनवरी 2025 में गिरफ्तार किया गया था। जानकारी के अनुसार, वह आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ कई मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, जोसेफ को आर्थर रोड जेल से कोर्ट सुनवाई के लिए लाया गया था।
Read More...
Mumbai 

मुंबई : वेस्टर्न रेलवे का शानदार प्रदर्शन: 96% पंक्चुअलिटी के साथ बनाया नया रिकॉर्ड

मुंबई : वेस्टर्न रेलवे का शानदार प्रदर्शन: 96% पंक्चुअलिटी के साथ बनाया नया रिकॉर्ड वित्त वर्ष 2025-26 मेंपश्चिमी रेलवे ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। वेस्टर्न रेलवे के महाप्रबंधक प्रदीप कुमार ने बताया कि इस दौरान सुरक्षा, समयपालन, यात्री सुविधाएं और बुनियादी ढांचे के विकास जैसे प्रमुख क्षेत्रों में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि समयपालन (पंक्चुअलिटी) के मामले में वेस्टर्न रेलवे ने 2025 में 96 प्रतिशत का रिकॉर्ड हासिल किया, जो अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। यह उपलब्धि भारतीय रेलवे के सभी जोनों में सबसे अधिक बताई जा रही है।
Read More...
Maharashtra 

नागपुर: नशे में धूत युवक ने कार से मचाया कोहराम... पुलिसकर्मियों को उड़ाया, आधा दर्जन गाड़िया भी क्षतिग्रस्त

नागपुर: नशे में धूत युवक ने कार से मचाया कोहराम... पुलिसकर्मियों को उड़ाया, आधा दर्जन गाड़िया भी क्षतिग्रस्त मोमिनपुरा परिसर में नशे में धुत एक अपराधी ने अपनी कार से कोहराम मचा दिया। पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए कार चालक ने पहले 2 पुलिस कर्मियों को रौंदा। फिर एक तंग गली में जाकर आधा दर्जन से अधिक दोपहिया वाहनों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोपी का नाम अष्टविनायक अपार्टमेंट के पास, कोराडी रोड, मानकापुर निवासी संकेत दिलीप कन्हेरे (23) बताया गया। आरोपी संकेत के खिलाफ पहले से ही आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। कार में खापरखेड़ा निवासी राहुल प्रेमलाल राऊत (32), मानकापुर निवासी सोहेल खान (32) व एक अन्य नाबालिग मौजूद था। घटना के समय कार में सवार चारों युवक नशे में थे।
Read More...

Advertisement