नागपुर: नशे में धूत युवक ने कार से मचाया कोहराम... पुलिसकर्मियों को उड़ाया, आधा दर्जन गाड़िया भी क्षतिग्रस्त

Nagpur: Drunk youth creates havoc with his car... policemen were blown away, half a dozen vehicles were also damaged

नागपुर: नशे में धूत युवक ने कार से मचाया कोहराम... पुलिसकर्मियों को उड़ाया, आधा दर्जन गाड़िया भी क्षतिग्रस्त

मोमिनपुरा परिसर में नशे में धुत एक अपराधी ने अपनी कार से कोहराम मचा दिया। पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए कार चालक ने पहले 2 पुलिस कर्मियों को रौंदा। फिर एक तंग गली में जाकर आधा दर्जन से अधिक दोपहिया वाहनों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोपी का नाम अष्टविनायक अपार्टमेंट के पास, कोराडी रोड, मानकापुर निवासी संकेत दिलीप कन्हेरे (23) बताया गया। आरोपी संकेत के खिलाफ पहले से ही आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। कार में खापरखेड़ा निवासी राहुल प्रेमलाल राऊत (32), मानकापुर निवासी सोहेल खान (32) व एक अन्य नाबालिग मौजूद था। घटना के समय कार में सवार चारों युवक नशे में थे।

नागपुर: मोमिनपुरा परिसर में नशे में धुत एक अपराधी ने अपनी कार से कोहराम मचा दिया। पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए कार चालक ने पहले 2 पुलिस कर्मियों को रौंदा। फिर एक तंग गली में जाकर आधा दर्जन से अधिक दोपहिया वाहनों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोपी का नाम अष्टविनायक अपार्टमेंट के पास, कोराडी रोड, मानकापुर निवासी संकेत दिलीप कन्हेरे (23) बताया गया। आरोपी संकेत के खिलाफ पहले से ही आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। कार में खापरखेड़ा निवासी राहुल प्रेमलाल राऊत (32), मानकापुर निवासी सोहेल खान (32) व एक अन्य नाबालिग मौजूद था। घटना के समय कार में सवार चारों युवक नशे में थे।

मोमिनपुरा परिसर के भगवा घर चौक पर शुक्रवार रात करीब 1.30 बजे पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उन्हें एक काले रंग की कार (एमएच02/सीजेड-6221) आती हुई दिखाई दी। जब पुलिस की टीम ने कार चालक को रुकने का इशारा किया तो कार चालक वहां से बैरिकेड तोड़ते हुए आगे निकल गया।

इसी बीच बीट मार्शल अनिरुद्ध सहस्त्रबुधे और संजय तिवारी अपनी दुपहिया वाहन से उसका पीछा करने लगे। कार चालक ने कुछ दूरी पर जाने के बाद दोनों को कुचलकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। कार चालक रुकने के बजाय आगे निकल गया। थोड़ी दूर जाने के बाद रहमान होटल की बाजू की तंग गली में कार चालक घुस गया जिसने आगे चलकर करीब आधा दर्जन दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि कोई राहगीर उसकी चपेट में नहीं आया अन्यथा किसी की जान भी जा सकती थी।

इस घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। गुस्साई भीड़ ने चारों युवकों को पकड़कर उनकी जमकर पिटाई की। इसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। हिट एंड रन के इस मामले में 3 लोग घायल हुए हैं। बताया गया कि कार में सवार सभी युवक भारी नशे की हालत में थे। कार में गांजा भी मिला। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने, हत्या के प्रयास, एनडीपीएस सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Read More पुणे : साइबर अपराधियों ने पीड़ितों के विभिन्न बैंक खातों से ₹58 लाख की राशि उड़ा ली

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

 मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल  मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल 
सुप्रीम कोर्ट ने केरल HC के आदेश पर लगाई रोक, मुनंबम जमीन विवाद में यथास्थिति बरकरार रखने का दिया निर्देश
नई दिल्ली : चार साल तक केंद्रीय कर्मियों-पेंशनरों को होगा 10% का आर्थिक नुकसान, सैलरी पर पड़ सकता है असर
राज्य सरकार ने बाबुलनाथ मंदिर कॉम्प्लेक्स के एक हिस्से की ज़मीन की लीज़ को 30 साल के लिए मामूली 1 पर रिन्यू कर दिया
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट; यात्रियों का स्वागत मराठा योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी की 12 फुट की मूर्ति से होगा
मुंबई : ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर एक तेज़ रफ़्तार टेम्पो ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, मौत