मुंबई : हॉर्स ट्रेडिंग के डर से राजनीतिक दलों ने अपने-अपने नगरसेवकों को एकजुट रखने में पूरा जोर लगा दिया; उद्धव सेना के 15 नगरसेवकों का मोबाइल फोन नॉट रीचेबल

Mumbai: Fearing horse-trading, political parties are working hard to keep their corporators united; the mobile phones of 15 Uddhav Sena corporators are unreachable.

मुंबई : हॉर्स ट्रेडिंग के डर से राजनीतिक दलों ने अपने-अपने नगरसेवकों को एकजुट रखने में पूरा जोर लगा दिया; उद्धव सेना के 15 नगरसेवकों का मोबाइल फोन नॉट रीचेबल

बीएमसी चुनाव में बीजेपी 89 सीटें जीत कर सबसे बड़ी पार्टी बनी है, लेकिन मेयर किस दल का बनेगा, इसको लेकर सस्पेंस बरकरार है। वहीं, हॉर्स ट्रेडिंग के डर से राजनीतिक दलों ने अपने-अपने नगरसेवकों को एकजुट रखने में पूरा जोर लगा दिया है। जहां उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार से ही अपने 29 नगरसेवकों को बांद्रा में एक होटल में रखा और उनसे मिलकर उन्हें संबोधित किया, वहीं रविवार को उद्धव सेना के 15 नगरसेवकों का मोबाइल फोन नॉट रीचेबल आया, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में हॉर्स ट्रेडिंग की चर्चाओं ने जोर पकड़ा। 

मुंबई : बीएमसी चुनाव में बीजेपी 89 सीटें जीत कर सबसे बड़ी पार्टी बनी है, लेकिन मेयर किस दल का बनेगा, इसको लेकर सस्पेंस बरकरार है। वहीं, हॉर्स ट्रेडिंग के डर से राजनीतिक दलों ने अपने-अपने नगरसेवकों को एकजुट रखने में पूरा जोर लगा दिया है। जहां उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार से ही अपने 29 नगरसेवकों को बांद्रा में एक होटल में रखा और उनसे मिलकर उन्हें संबोधित किया, वहीं रविवार को उद्धव सेना के 15 नगरसेवकों का मोबाइल फोन नॉट रीचेबल आया, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में हॉर्स ट्रेडिंग की चर्चाओं ने जोर पकड़ा। 

 

Read More मुंबई एयरपोर्ट कस्टम्स ने इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया, 19 साल के लड़के को 16किलो हाइड्रोपोनिक वीड के साथ अरेस्ट किया

रविवार को उद्धव सेना के संजय राउत ने कहा कि महापौर शिंदे सेना या ठाकरे बंधुओं का हो, बस बीजेपी का न हो, यह सभी की भावना है। मेयर को लेकर जारी सस्पेंस के बीच बीजेपी के एक नेता ने दावा किया कि महायुति का ही मेयर बनेगा। वहीं, मुख्यमंत्री दावोस पहुंच गए हैं। वे 23 जनवरी को वापस लौटेंगे। उसके बाद ही मेयर पद पर कोई निर्णय संभव है।

Read More मुंबई:शिवसेना के नाम और पहचान पर कानूनी जंग, सुप्रीम कोर्ट करेगा बड़े विवाद का फैसला

होटल पॉलिटिक्स ने बढ़ाया सस्पेंस
उद्धव ने यह कहकर सस्पेंस बढ़ा दिया है कि अगर 'भगवान' चाहेंगे, तो मुंबई का मेयर शिवसेना का होगा। कहा जा रहा है कि शिंदे के कुछ नगरसेवकों ने मातोश्री से संपर्क किया था। जिसके बाद अलर्ट होते हुए शिंदे सेना ने होटल पॉलिटिक्स शुरू की। खबर है कि शिंदे ने रविवार को होटल में अपने नगरसेवकों को संबोधित किया। वहीं, शिंदे सेना की नेत्री शीतल म्हात्रे ने कहा कि किसी की पीठ में छुरा घोंपने की हमारी परंपरा नहीं है। जनता ने महायुति को जनमत दिया है और हमारा ही महापौर बनेगा। हमारे 29 में से 20 नगरसेवक ऐसे हैं, जो पहली बार चुनाव जीते हैं। उन्हें कैसे कामकाज करना है, इसका प्रशिक्षण देने के लिए होटल में ठहराया गया है। हमें होटल पॉलिटिक्स करने की जरूरत नहीं है।

Read More मुंबई : 1 लाख से अधिक टैक्सी ड्राइवरों ने सीखी कामकाजी मराठी, यात्रियों से अब स्थानीय भाषा में करेंगे संवाद

एआईएमआईएम के नगरसेवकों की बैठक, मिली नसीहत
असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम ने मुंबई में 8 सीटों पर जीत दर्ज की है। रविवार को पार्टी नेताओं ने सभी नवनिर्वाचित नगरसेवको के साथ बैठक की और रणनीति पर चर्चा की। पार्टी के एक नगरसेवक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उन्हें किसी दबाव या लालच से दूर रहने और पार्टी लाइन पर बने रहने की सलाह दी गई है। जबकि 24 सीटें जीतने वाली कांग्रेस के बड़े नेता भी लगातार अपने नगरसेवकों के साथ संपर्क में है। 

Read More मुंबई : डायरेक्टर शकील नूरानी पर रेप का आरोप, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, 33 साल की एक्ट्रेस ने दर्ज कराई शिकायत

नगरसेवकों से संपर्क के कई तरीके हैं: संजय राउत
सूत्रो के मुताबिक, उद्धव ठाकरे के कुछ नगरसेवक एकनाथ शिंदे के संपर्क में है। इस खबर ने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। मुंबई में फूट की राजनीति फिर से देखने मिल सकती है। वही, इसके उलट उद्धव सेना के संजय राउत ने कहा कि शिंदे के नगरसेवक असल में शिवसैनिक है। उनके मन में मराठी पहचान की मशाल अभी भी जल रही है। सबकी एक राय है कि बीजेपी के मेयर को मुंबई में नहीं बैठने देना चाहिए। भले ही नगर सेवकों को होटल में बंद कर दिया हो, लेकिन हमारे पास उनसे संपर्क करने के कई तरीके है।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन! हथियार तस्करी के आरोप में आरोपी गिरफ्तार, 2 ऑटोमैटिक पिस्टल और 10 कारतूस बरामद मुंबई क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन! हथियार तस्करी के आरोप में आरोपी गिरफ्तार, 2 ऑटोमैटिक पिस्टल और 10 कारतूस बरामद
एयर इंडिया की फ्लाइट में बड़ा तकनीकी संकट! 300 फीट नीचे गिरा विमान, तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम फेल; ऑटोपायलट भी हुआ डिस्कनेक्ट
मुंबई एयरपोर्ट पर 2 यात्री गिरफ्तार, ट्रॉली बैग की गुप्त कैविटी से 1.923 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद
सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की दिल्ली रिसेप्शन में दिखा सियासी जमावड़ा, PM मोदी से राहुल गांधी तक पहुंचे दिग्गज
महाराष्ट्र में हाईवे अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन! 60 दिन में अवैध निर्माण हटेंगे, नए ढाबे-रेस्टोरेंट पर रोक
मुंबई: शिक्षक भर्ती का मौका, ठाणे जिला परिषद में 526 पदों पर आवेदन शुरू