मुंबई : प्रेमी ने प्रेमिका को खुश करने के लिए ऐसा गिफ्ट दिया; दोनों पर मामला दर्ज
Mumbai: Boyfriend gives girlfriend such a gift to please her; case filed against both
प्रेमी अक्सर अपनी प्रेमिका को गुलदस्ता या महंगी चीजें तोहफे में देता है, लेकिन यहां एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। एक प्रेमी ने प्रेमिका को खुश करने के लिए ऐसा गिफ्ट दिया, जिससे दोनों पर मामला दर्ज हुआ और पहुंच गए जेल। मिली जानकारी के मुताबिक, अंधेरी स्टेशन से चर्चगेट की ओर जाने वाली फास्ट लोकल के फर्स्ट क्लास डिब्बे में एक युवती सफर कर रही थी।
मुंबई : प्रेमी अक्सर अपनी प्रेमिका को गुलदस्ता या महंगी चीजें तोहफे में देता है, लेकिन यहां एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। एक प्रेमी ने प्रेमिका को खुश करने के लिए ऐसा गिफ्ट दिया, जिससे दोनों पर मामला दर्ज हुआ और पहुंच गए जेल। मिली जानकारी के मुताबिक, अंधेरी स्टेशन से चर्चगेट की ओर जाने वाली फास्ट लोकल के फर्स्ट क्लास डिब्बे में एक युवती सफर कर रही थी। डिब्बे में महिला टीसी सभी यात्रियों का टिकट चेक कर रही थी।
टीसी ने जब युवती से टिकट मांगा तो उसने मोबाइल में मासिक पास दिखाया। पास यूटीएस ऐप से निकाला गया था और चर्चगेट से विरार तक एसी लोकल का था। पास का निरीक्षण करने पर महिला टीसी को कुछ संदेह हुआ तो उसने विभाग से कहकर जांच करवाई तो पता चला एसी का मासिक पास फर्जी है। फर्जी पास एआई की मदद से ३१ जनवरी २०२६ तक का बनाया गया था।
पूछताछ में युवती संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई तो उसे बांद्रा रेलवे पुलिस स्टेशन ले जाया गया। वहां उसने कबूल किया कि पास एआई की मदद से बनाया गया है। युवती से जब पूछा गया कि किसने फर्जी पास बनवाकर दिया तो उसने जो जानकारी दी, उसे सुनकर सभी हैरान रह गए। युवती ने बताया कि उसके प्रेमी ने उसे तोहफे में फर्जी एसी का पास दिया था। बांद्रा रेलवे पुलिस के मुताबिक, युवती और उसके प्रेमी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इन दिनों मुंबई में एसी लोकल के फर्जी पास के कई मामले सामने आ चुके हैं, जिससे रेलवे को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। ऐसे में रेलवे द्वारा ऑनलाइन मासिक पास की जांच करने के लिए टीसियों को विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है।


