मुंबई : सनबर्न महोत्सव के दौरान मोबाइल फोन चोरी करने का आरोप; अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार 

Mumbai: Five members of an interstate gang arrested for allegedly stealing mobile phones during the Sunburn festival

मुंबई : सनबर्न महोत्सव के दौरान मोबाइल फोन चोरी करने का आरोप; अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार 

मुंबई में एक अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। उन पर मुंबई में हाल ही में आयोजित सनबर्न महोत्सव के दौरान दर्शकों के मोबाइल फोन चोरी करने का आरोप है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने 19 महंगे मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई एक कार बरामद की है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 19.14 लाख रुपये बताई गई है। सीवरी इलाके में 19 से 21 दिसंबर के बीच हुए तीन दिवसीय महोत्सव में 15 हजार से ज्यादा दर्शकों ने हिस्सा लिया था।

मुंबई : मुंबई में एक अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। उन पर मुंबई में हाल ही में आयोजित सनबर्न महोत्सव के दौरान दर्शकों के मोबाइल फोन चोरी करने का आरोप है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने 19 महंगे मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई एक कार बरामद की है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 19.14 लाख रुपये बताई गई है। सीवरी इलाके में 19 से 21 दिसंबर के बीच हुए तीन दिवसीय महोत्सव में 15 हजार से ज्यादा दर्शकों ने हिस्सा लिया था।

 

Read More मुंबई में नए जेल प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, मानखुर्द में 11 एकड़ जमीन सरकार ने सौंपी

अधिकारी ने बताया कि गिरोह के सदस्य भारी भीड़ में घुसकर कुछ दर्शकों के मोबाइल फोन चुरा लेते थे। इस संबंध में दो मामले दर्ज किए गए और दो विशेष टीमें बनाई गईं। 20 दिसंबर को पुलिस को उस समय सफलता मिली, जब गश्त के दौरान पीछा कर एक युवक को पकड़ा गया। उसकी पहचान कर्नाटक निवासी 24 वर्षीय उदुगुलप्पा दासा भोवी के रूप में हुई। उसके पास से चार महंगे मोबाइल फोन बरामद किए गए। 

Read More ठाणे में बड़ा सड़क हादसा: खंबालपाड़ा विकास नाका रोड पर सीमेंट मिक्सर डंपर से टकराया, 3 घायल

इसके अलावा, सीवरी के इंदिरा नगर में खड़ी एक कार से चार लोगों के पास से 15 मोबाइल फोन बरामद किए गए। उनकी पहचान दिल्ली निवासी शहबाज भोले खान (28), मोहितकुमार पटेल (25), निखिल जाधव (19) और महेशकुमार कुम्भार (20) के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि मामले की आगे जांच जारी है।

Read More कोलाबा तट के पास डूब रही टगबोट से 9 लोगों को CISF ने बचाया