नई दिल्ली : आय प्रमाण पत्र बनवाने के नियम बदल गए

New Delhi: Rules for getting income certificate have changed

नई दिल्ली : आय प्रमाण पत्र बनवाने के नियम बदल गए

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आय प्रमाण पत्र बनवाने के नियम बदल गए हैं। अब आय प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए आधार नंबर अनिवार्य कर दिया गया है। एलजी विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली सरकार के इस प्रस्ताव को मंजूरी भी दे दी है। आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करते समय आपको आधार कार्ड या फिर उसका नंबर देना जरूरी होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, चाहें आप ऑनलाइन अप्लाई करें या फिर ऑफलाइन, आपको आधार कार्ड या फिर आधार नंबर देना जरूरी होगा। क्योंकि, बिना आधार के आपका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आय प्रमाण पत्र बनवाने के नियम बदल गए हैं। अब आय प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए आधार नंबर अनिवार्य कर दिया गया है। एलजी विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली सरकार के इस प्रस्ताव को मंजूरी भी दे दी है। आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करते समय आपको आधार कार्ड या फिर उसका नंबर देना जरूरी होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, चाहें आप ऑनलाइन अप्लाई करें या फिर ऑफलाइन, आपको आधार कार्ड या फिर आधार नंबर देना जरूरी होगा। क्योंकि, बिना आधार के आपका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

 

Read More पश्चिम बंगाल जीत के बाद BJP की ताकत बढ़ी: देश में 17 मुख्यमंत्री, NDA का आंकड़ा 22 तक पहुंचा

क्यों किया अनिवार्य?
आधार कार्ड से आवेदकों के पहचान और उनकी आय से जुड़ी सभी जानकारियों को सही तरीके से वैरिफाई किया जा सकेगा। इसेस फर्जीवाड़ा रुकेगा। 

Read More असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 विमान क्रैश, 5 जवानों की मौत

कैसे कर सकते हैं अप्लाई?
आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आप ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन, दोनों तरीकों से अप्लाई कर सकते हैं। 

Read More अमेरिका-ईरान शांति समझौते की चर्चा तेज, होर्मुज़ जलडमरूमध्य खुलने से कई देशों को मिल सकता है बड़ा फायदा

ऑनलाइन आवेदन के लिए क्या करें?
सबसे पहले Delhi E-district Portal (edistrict.delhigovt.nic.in/) पर लॉगिन करें
अब Apply Service पर क्लिक करें।
यहां आपको New Registration पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना होगा।
अब Income Certificate के ऑप्शन पर क्लिक करके फॉर्म फिल करें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
एप्लीकेशन फिल करने के बाद आपको रसीद और एप्लीकेशन नंबर मिलेगा, जिससे आप स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।

Read More मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा विमान हादसा: एक ही रनवे पर आमने-सामने आए एयर इंडिया और एआई एक्सप्रेस के विमान, रनवे की कमियों पर फिर उठे सवाल

ऑफलाइन आवेदन के लिए क्या करें?
अपने नजदीकी SDM ऑफिस या जन सुविधा केंद्र जाएं।
फॉर्म भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा करें। 
आपको हाल में खिंचवाए गए पासपोर्ट साइज फोटो, आई कार्ड और आधार कार्ड की जरूरत होगी।
आवेदन के बाद डॉक्यूमेंट्स को वैरिफाई किया जाएगा, जिसके पूरा होने के बाद आपका आय प्रमाण पत्र बन जाएगा।

बता दें कि आमतौर पर आय प्रमाण पत्र का इस्तेमाल स्कूल-कॉलेजों में स्कॉलरशिप, सरकारी नौकरियों में रिजर्वेशन और अन्य दूसरी सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए किया जाता है।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News