daughters
Maharashtra 

बीड: बेटियों की पढ़ाई के लिए 47 वर्षीय मां रमाबाई रणवीर ने जीती दौड़

बीड: बेटियों की पढ़ाई के लिए 47 वर्षीय मां रमाबाई रणवीर ने जीती दौड़ महाराष्ट्र के बीड जिले के अंबाजोगई में 47 वर्षीय रमाबाई रणवीर ने अपनी बेटियों की पढ़ाई के लिए कुछ ऐसा कर दिखाया, जिसने उन्हें पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दिया। नकद पुरस्कार जीतने के उद्देश्य से स्थानीय मैराथन में उतरीं रमाबाई ने साड़ी पहनकर तीन किलोमीटर की दौड़ पूरी की और पहला स्थान हासिल किया। खास बात यह रही कि दौड़ के दौरान चप्पलें फिसलने लगीं तो उन्होंने उन्हें उतार दिया और नंगे पैर ही मंजिल की ओर दौड़ती रहीं।
Read More...
Mumbai 

मुंबई में मैट्रिमोनियल साइट पर मिला दूल्हा निकला 4 बेटियों का बाप, महिला के लाखों रुपये और सोना लेकर हुआ फरार

मुंबई में मैट्रिमोनियल साइट पर मिला दूल्हा निकला 4 बेटियों का बाप, महिला के लाखों रुपये और सोना लेकर हुआ फरार अंधेरी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुनर्विवाह की इच्छुक 33 वर्षीय महिला मैट्रिमोनियल साइट के जरिए धोखाधड़ी का शिकार बन गई। आरोपी ने खुद को अविवाहित बताकर निकाह किया। बाद में, उसके चार बेटियों का पिता होने का खुलासा हुआ। पीड़िता ने फर्जी पति शब्बीर शेख उर्फ समीर और उसके भाई शाकिर शेख के खिलाफ डीएन नगर पुलिस में केस दर्ज कराया है। दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस के अनुसार, पीड़िता अंधेरी में एक अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट है। 2024 में तलाक के बाद उसने पुनर्विवाह के लिए एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर प्रोफाइल बनाई। इस दौरान आरोपी ने खुद को ट्रैवल कारोबारी बताकर संपर्क किया और कहा कि उसकी पत्नी और माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है।
Read More...
Mumbai 

मीरा रोड : किराएदारों ने दुकान मालिक को गालियाँ-धमकियाँ दीं और अपनी बीवी-बेटियों से भी पिटवाया; मामला दर्ज 

मीरा रोड : किराएदारों ने दुकान मालिक को गालियाँ-धमकियाँ दीं और अपनी बीवी-बेटियों से भी पिटवाया; मामला दर्ज  मीरा रोड पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत में आरोप है कि हिंदू मकान मालिक की दुकानों पर किराएदारों ने कब्जा कर लिया। विरोध करने पर मालिक को गालियाँ-धमकियाँ दीं और अपनी बीवी-बेटियों से भी पिटवाया। शिकायतकर्ता तृप्ति अभिषेक तिवारी ने आरोप लगाया है कि इस्माइल इमरान, नदीम व उनके परिजन (पत्नी, बेटियाँ और अन्य) ने मेटर रूम की दीवार तोड़कर रास्ता बनाया, खुले इलाके में जिम और शौचालय बनवाये, दुकान के बीचों-बीच कंक्रीट का छोटा ऑफिस खड़ा कर दिया और छत पर शेड लगा लिया।
Read More...
Mumbai 

मुंबई: अदालती आदेशों के बावजूद अपनी पत्नी और दो बेटियों को भरण-पोषण देने से इनकार ; डॉक्टर को छह महीने की सज़ा 

मुंबई: अदालती आदेशों के बावजूद अपनी पत्नी और दो बेटियों को भरण-पोषण देने से इनकार ; डॉक्टर को छह महीने की सज़ा  बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक डॉक्टर को कई अदालती आदेशों के बावजूद अपनी पत्नी और दो बेटियों को भरण-पोषण देने से बार-बार इनकार करने के लिए छह महीने की सिविल जेल की सज़ा सुनाई है। जस्टिस गिरीश कुलकर्णी और अद्वैत सेठना की पीठ ने डॉक्टर को जानबूझकर निर्देशों की अवहेलना करने का दोषी पाया, जिससे उसके परिवार को लंबे समय तक परेशानी का सामना करना पड़ा।
Read More...

Advertisement