महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक बिल्डर की हत्या की जांच के लिए एसआईटी गठित : अशोक चव्हाण

महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक बिल्डर की हत्या की जांच के लिए एसआईटी गठित : अशोक चव्हाण

औरंगाबाद : महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक बिल्डर की हत्या के एक दिन बाद स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। राज्य सरकार के मंत्री अशोक चव्हाण ने बुधवार को यह बात कही।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नांदेड़ जिले के संरक्षक मंत्री अशोक चव्हाण ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय कबाडे एसआईटी के प्रमुख होंगे।

Read More मुंबई : टीसीएस ने नासिक ऑफिस बंद किया; कर्मचारियों को घर से काम करने का आदेश

नांदेड़ जिले के भोकर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले अशोक चव्हाण ने कहा कि एसआईटी के गठन का यह फैसला पुलिस अधिकारियों ने लिया है।

Read More महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल पर VAT घटाने की मांग तेज: Jayant Patil बोले- महंगाई से आम जनता परेशान

नांदेड़ में मंगलवार सुबह दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने बिल्डर संजय बियानी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Read More राज्यसभा सीट पर NCP में मंथन, प्रफुल पटेल के घर हुई अहम बैठक

पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब 11 बजे की है जब संजय बियानी अपनी कार से बाहर निकल कर शारदा नगर इलाके में स्थित अपने घर में प्रवेश कर रहा था।

Read More कल्याण के रेस्टोरेंट में नशे में धुत महिला ने की पेशाब, पकड़े जाने पर की बहस

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘एसआईटी बियानी हत्याकांड की जांच करेगी। मैं राज्य के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल से मिलने जा रहा हूं और यह भी देखूंगा कि इस मामले पर चर्चा के लिए पुलिस महानिदेशक के साथ बैठक की जा सकती है।’’

Tags: