अहमदाबाद-मुंबई वंदे भारत ट्रेन के खाने में मिले कीड़े, आईआरसीटीसी ने लगाया 10 लाख का जुर्माना
IRCTC imposes Rs 10 lakh fine on Ahmedabad-Mumbai Vande Bharat train for insects found in food
वंदे भारत ट्रेन में खाने को लेकर फिर एक शिकायत आई है. अहमदाबाद से मुंबई जा रही वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों के खाने में कीड़ा मिला है. आईआरसीटीसी ने शिकायत मिलने के बाद तुरंत ऐक्शन लेते हुए कंपनी पर 10 लाख जुर्माना लगाने के साथ कॉन्ट्रेक्ट खत्म करने का नोटिस भी जारी किया है. हैरानी की बात तो यह है कि एक ही कोच में कम से कम दो ऐसी घटनाएं हुई हैं.
नई दिल्ली : वंदे भारत ट्रेन में खाने को लेकर फिर एक शिकायत आई है. अहमदाबाद से मुंबई जा रही वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों के खाने में कीड़ा मिला है. आईआरसीटीसी ने शिकायत मिलने के बाद तुरंत ऐक्शन लेते हुए कंपनी पर 10 लाख जुर्माना लगाने के साथ कॉन्ट्रेक्ट खत्म करने का नोटिस भी जारी किया है. हैरानी की बात तो यह है कि एक ही कोच में कम से कम दो ऐसी घटनाएं हुई हैं.
खाने में मिले कीड़े,मचा बवाल
अहमदाबाद से मुंबई जा रही वंदे भारत ट्रेन में उस वक्त बवाल मच गया, जब यात्रियों के खाने में कीड़ा मिलने की शिकायत मिली.यात्रियों ने बकायदा फोटो खींचकर रेलवे से शिकायत की. आईआरसीटीसी ने भी त्वरित ऐक्शन लेते हुए फूड कंपनी पर 10 लाख का जुर्माना लगाने के साथ कॉन्ट्रेक्ट खत्म करने का नोटिस भी जारी किया है. आदित्य डिडवानिया नाम के यूजर ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शिकायत किया की उसके खाने में कीड़े मिले हैं.
तुरंत ऐक्शन, पेस्ट कंट्रोल भी कराया
ताज्जुब की बात यह रही कि एक ही कोच में कम से कम दो ऐसी घटनाएं हुईं, जिसके बाद कई यात्रियों ने खाना खाना बंद कर दिया.यह खाना M/S ब्रंदावन फूड प्रोडक्ट्स (RK ग्रुप) की ओर से दिया गया था.मामला संज्ञान में आते ही आईआरसीटीसी ने तुरंत सख्त कार्रवाई की. आईआरसीटीसी के एक अधिकारी ने बताया कि ऐसे मामलों पर तुरंत एक्शन लिया गया. वहां डीप क्लीनिंग व पेस्ट कंट्रोल कराया गया. यात्रियों की सुरक्षा और साफ-सफाई हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है.


