मुंबई :  जल्द शुरू होने वाला विरार-अलीबाग कॉरिडोर का निर्माण कार्य ; यात्रा समय को 4 घंटे से घटकर लगभग 90 मिनट हो जाएगा

Mumbai: Construction of Virar-Alibag corridor to begin soon; travel time to be reduced from 4 hours to about 90 minutes

मुंबई :  जल्द शुरू होने वाला विरार-अलीबाग कॉरिडोर का निर्माण कार्य ; यात्रा समय को 4 घंटे से घटकर लगभग 90 मिनट हो जाएगा

पिछले 9 साल से अटके विरार-अलीबाग कॉरिडोर का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने वाला है। 126 किमी लंबे सड़क प्रॉजेक्ट का काम शुरू करने के लिए महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) ने एक बार फिर टेंडर आमंत्रित करने की प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। सरकार से हरी झंडी मिलते ही जल्द ही टेंडर आमंत्रित किया जाएगा। पिछले महीने प्रॉजेक्ट के पहले फेज का निर्माण बिल्ड ऑपरेट एंड ट्रांसफर (बीओटी) के तहत करने क एमएसआरडीसी के प्रस्ताव को सरकारी मंजूरी मिल गई थी। सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद निगम ने अगला कदम बढ़ा दिया है। 

मुंबई : पिछले 9 साल से अटके विरार-अलीबाग कॉरिडोर का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने वाला है। 126 किमी लंबे सड़क प्रॉजेक्ट का काम शुरू करने के लिए महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) ने एक बार फिर टेंडर आमंत्रित करने की प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। सरकार से हरी झंडी मिलते ही जल्द ही टेंडर आमंत्रित किया जाएगा। पिछले महीने प्रॉजेक्ट के पहले फेज का निर्माण बिल्ड ऑपरेट एंड ट्रांसफर (बीओटी) के तहत करने क एमएसआरडीसी के प्रस्ताव को सरकारी मंजूरी मिल गई थी। सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद निगम ने अगला कदम बढ़ा दिया है। 

 

Read More चेंबूर जिमखाना में मोटरसाइकिल पर गश्त कर रहे कांस्टेबलों को टक्कर मार दी; मामला दर्ज

बीओटी के अंर्तगत प्रॉजेक्ट करने की रिपोर्ट निगम ने सरकार के पास भेज दी है। रिपोर्ट को मंजूरी मिलते ही विरार अलीबाग कॉरिडोर का निर्माण बीओटी के तर्ज पर करने के लिए टेंडर आमंत्रित किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट की खास बात है कि विरार और अलीबाग के बीच यात्रा समय को 4 घंटे से घटकर लगभग 90 मिनट हो जाएगा।

Read More भयंदर : 67 वर्षीय महिला से व्यक्ति ने 72,000 रुपये के सोने के गहने लूट लिए

प्राइवेट कंपनी करेगी निर्माण
एमएसआरडीसी के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, बीओटी के तहत टेंडर तैयार करने का काम तकरीबन पूरा कर लिया गया है। जल्द ही सरकार की तरफ से रिपोर्ट को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। ओबीटी के तहत प्रॉजेक्ट का पूरा खर्च सरकार के बजाए निजी कंपनी करेगी। प्रॉजेक्ट पूरा होने के बाद टोल से खर्च की लागत वसूल होने पर सड़क सरकार को सौंप दी जाएगी। 

Read More रिश्वत  के आरोप में एक पुलिसकर्मी और एक वरिष्ठ जेल अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज 

पहली बार 2016 में बना था डीपीआर
2016 में पहली बार प्रॉजेक्ट का डीपीआर तैयार किया गया था। प्रॉजेक्ट के लिए कई बार टेंडर भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन किसी कंपनी के रुचि नहीं दिखाई। वहीं कुछ महीने पहले आमंत्रित टेंडर पर कंपनियों ने 36 फीसदी अधिक को बोली लगाई थी। इस समस्या से निपटने के लिए एमएसआरडीसी ने प्रॉजेक्ट का निर्माण बीओटी के तर्ज पर करने का निर्णय लिया है। जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को भी गति देने के लिए सरकार ने 2 हजार करोड़ रुपये बैंक गारंटी देने का निर्णय लिया है। ह रकम प्रॉजेक्ट के लिए जमीन हासिल रने के लिए खर्च होगी। 

Read More अडानी समूह के धारावी पुनर्विकास को दिए गए टेंडर को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

दो फेज में होना है निर्माण कार्य
126 किमी लंबे कॉरिडोर का निर्माण कार्य दो फेज में होना है। पहले फेज तहत पालघर के नवघर से पेण के बलावली के बीच 96.410 किमी का सड़क प्रॉजेक्ट बनना है। इस सड़क के तैयार होने से एमएमआर के किसी भी हिस्से घंटे के बजाए मिनटों में पहुंचना संभव होगा। क्योंकि इस सड़क को एनपीटी, नई मुंबई एयरपोर्ट, मुंबई-अहमदाबाद, मुंबई-नाशिक, मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे, मुंबई-गोवा हाइवे, पनवेल-जेएनपीटी और अटल सेतु से कनेक्ट किया जाएगा।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : फर्जी भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर वैज्ञानिक मामले में 689 पन्नों की चार्जशीट दाखिल  मुंबई : फर्जी भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर वैज्ञानिक मामले में 689 पन्नों की चार्जशीट दाखिल 
मुंबई : स्टाफ और इंफ्रास्ट्रक्चर होने के बावजूद अस्पताल मरीज़ों को दूसरी जगह भेज रहे हैं
विरार : बिल्डर समय चौहान की हत्या के मामले में गैंगस्टर सुभाष सिंह ठाकुर को क्राइम ब्रांच ने लिया हिरासत में 
मुंबई : पूर्व शिवसेना पार्षद तेजस्वी घोसालकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल
ठाणे : एक्साइज विभाग  ने 1.82 करोड़ की अवैध रूप से लाई जा रही शराब की एक बड़ी खेप ज़ब्त की
मुंबई : आदित्य ठाकरे ने महायुति सरकार पर बृहन्मुंबई नगर निगम चुनावों से पहले वोटरों को खुश करने के लिए गुमराह करने वाली घोषणाएं करने का आरोप लगाया