सवाई माधोपुर में ट्रेन का इंजन यार्ड में ले जाते समय पटरी से उतर गया; बड़ा हादसा टल गया

In Sawai Madhopur, the train engine derailed while being taken to the yard; a major accident was averted

सवाई माधोपुर में ट्रेन का इंजन यार्ड में ले जाते समय पटरी से उतर गया; बड़ा हादसा टल गया

दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टल गया। सोमवार को कोटा से सवाई माधोपुर पहुंची बीना-कोटा-सवाई माधोपुर-नागदा-झालावाड़ सिटी-कोटा-चोमेला मेमो ट्रेन का इंजन यार्ड में ले जाते समय पटरी से उतर गया। जानकारी के अनुसार, जैसे ही ट्रेन सवाई माधोपुर स्टेशन पहुंची, सभी यात्री ट्रेन से उतर चुके थे। ट्रेन को खाली होने के बाद यार्ड में ले जाया जा रहा था।

सवाई माधोपुर : दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टल गया। सोमवार को कोटा से सवाई माधोपुर पहुंची बीना-कोटा-सवाई माधोपुर-नागदा-झालावाड़ सिटी-कोटा-चोमेला मेमो ट्रेन का इंजन यार्ड में ले जाते समय पटरी से उतर गया। जानकारी के अनुसार, जैसे ही ट्रेन सवाई माधोपुर स्टेशन पहुंची, सभी यात्री ट्रेन से उतर चुके थे। ट्रेन को खाली होने के बाद यार्ड में ले जाया जा रहा था। इसी दौरान पटरी बदलने पर इंजन के आगे के चार पहिए पटरी से उतर गए। घटना के तुरंत बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया और अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

 

Read More मुंबई : तीन साल के निलंबन के बाद संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में लौट आई 'वन रानी' टॉय ट्रेन

प्लेटफॉर्म नंबर एक पर प्रभावित रहा संचालन
इंजन के पटरी से उतरने के कारण सवाई माधोपुर स्टेशन का प्लेटफॉर्म नंबर एक प्रभावित हुआ। रेलवे ने एहतियातन वहां आने वाली ट्रेनों को दूसरे, तीसरे और चौथे प्लेटफॉर्म से गुजारा। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर इंजन को दोबारा पटरी पर चढ़ाने का कार्य शुरू किया।

Read More नई दिल्ली : अमृतसर और जम्मू के बीच 240 किलोमीटर लंबी बुलेट ट्रेन चलाने की भी योजना; जम्मू-कश्मीर के लिए एक बड़ी सौगात

बड़ी दुर्घटना से टला खतरा
गनीमत रही कि घटना के समय ट्रेन पूरी तरह से खाली थी और यार्ड में शिफ्ट की जा रही थी। यात्रियों के ट्रेन से उतरने के बाद ही यह हादसा हुआ, जिससे कोई बड़ा नुकसान या जनहानि नहीं हुई।

Read More मुंबई : जीआरपी ने लोकल ट्रेन के एक आदतन चोर को किया गिरफ्तार 

रेलवे अधिकारी मौके पर तैनात
रेलवे अधिकारियों की टीम मौके पर मौजूद है और इंजन को पटरी पर वापस लाने का प्रयास जारी है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इंजन को यार्ड में लगाया जाएगा और प्लेटफॉर्म नंबर एक पर रेल यातायात सामान्य कर दिया जाएगा।

Read More मुंबई सेंट्रल की EMU कारशेड में नारी शक्ति का जीवंत उदाहरण; कारशेड में ट्रेन की सुरक्षा और संचालन के लिए 45 क्रिटिकल एक्टिविटी