कचरा टैक्स लगाने के मनपा निर्णय पर उठने लगा सवाल... भाजपा ने मुंबईकरों पर नया टैक्स लगाने का किया विरोध 

Questions are being raised on the decision of the Municipal Corporation to impose garbage tax... BJP opposes the imposition of new tax on Mumbaikars

कचरा टैक्स लगाने के मनपा निर्णय पर उठने लगा सवाल... भाजपा ने मुंबईकरों पर नया टैक्स लगाने का किया विरोध 

शिवसेना नेता और पूर्व स्थाई समिति अध्यक्ष ने भी मनपा के निणर्य पर नाराजगी जताई है। बता दे की मनपा ने मुंबईकरों पर कचरा शुल्क के रूप में न्यून तम 100 रूपए से लेकर 1 हजार रुपये तक टैक्स वसूलने का निणर्य लिया है। मनपा ने लोगों से कचरा टैक्स घरो के क्षेत्रफल के अनुसार लेने का निणर्य लेने का विचार कर रही है। मनपा के इस निणर्य का भाजपा में मनपा नेता रहे विनोद मिश्रा ने विरोध करते हुए कहा कि मनपा लोगो को अच्छी तरहसे साफ़ सफाई की सुविधा नहीं दे पा रही है। हर बार मनपा का सफाई का अस्तर गिरता जा रहा है। मुंबई अंतरराष्ट्रीय शहर होने के बावजूद स्वच्छता सर्वेक्षण में मुंबई अपने पास के दूसरे शहरों नवी मुंबई जैसे शहरों से पीछे रह रहा है।

मुंबई : मनपा प्रशासन ने कचरे का निपटारा करने में बढ़ते खर्च और मुंबई के लोगों को साफ़ सफाई की अच्छी सुविधा देने के नाम पर मनपा ने मुंबई के लोगो पर कचरा टैक्स लगाने का निणर्य लिया है। मनपा के इस निणर्य का भाजपा ने विरोध किया है। भाजपा नेताओं ने कहा मुंबई करो पर एक नया टैक्स लगाने का निणर्य उस समय नहीं लिया जाता जब मनपा में निर्वाचित प्रतिनि धि नहीं होने पर इस तरह का निणर्य नहीं लिया जा सकता।

शिवसेना नेता और पूर्व स्थाई समिति अध्यक्ष ने भी मनपा के निणर्य पर नाराजगी जताई है। बता दे की मनपा ने मुंबईकरों पर कचरा शुल्क के रूप में न्यून तम 100 रूपए से लेकर 1 हजार रुपये तक टैक्स वसूलने का निणर्य लिया है। मनपा ने लोगों से कचरा टैक्स घरो के क्षेत्रफल के अनुसार लेने का निणर्य लेने का विचार कर रही है। मनपा के इस निणर्य का भाजपा में मनपा नेता रहे विनोद मिश्रा ने विरोध करते हुए कहा कि मनपा लोगो को अच्छी तरहसे साफ़ सफाई की सुविधा नहीं दे पा रही है। हर बार मनपा का सफाई का अस्तर गिरता जा रहा है। मुंबई अंतरराष्ट्रीय शहर होने के बावजूद स्वच्छता सर्वेक्षण में मुंबई अपने पास के दूसरे शहरों नवी मुंबई जैसे शहरों से पीछे रह रहा है।

Read More मुंबई के एंटॉप हिल इलाके में पालतू कुत्ते पर बेरहमी से हमला किया गया।

मिश्रा ने कहा मनपा में आने वाले नए अधिकारी नया नया प्रयोग करते है। अधिकारी मनपा को अपनी पाठशाला बना लेते है। मुबंई का सफाई का स्तर दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा है। मनपा सिर्फ ठेकेदारों में बंध कर रह गई है। उन्होंने कचरा टैक्स लगाए जाने का विरोध करते हुए मनपा को कचरा विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार को दूर कर अपना पैसा बचाने पर जोर देना चाहिए मुबंई की जनता पर टैक्स का नया बोझ नहीं डाला जाना चाहिए। मनपा के पूर्व विरोधी नेता रहे भाजपा मुंबई उपाध्यक्ष रविराजा ने मनपा द्वारा कचरे पर टैक्स लगाए जाने के समय पर विरोध जताया है। रविराजा ने कहा कि मनपा में कोई चुनी हुई सरकार नहीं है ऐसे में इस तरह का निणर्य लेना उचित नहीं होगा।

Read More मुंबई : 8.5 करोड़ रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी; बॉम्बे हाईकोर्ट ने बीमा कंपनी के पूर्व वरिष्ठ प्रबंधक को जमानत देने से इनकार किया