भाजपा एमएलसी प्रसाद लाड के खिलाफ अपमानजनक सोशल मीडिया पोस्ट... यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज

Assassite social media post against BJP MLC Prasad Lad ... case registered against Youth Congress official

भाजपा एमएलसी प्रसाद लाड के खिलाफ अपमानजनक सोशल मीडिया पोस्ट... यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज

भाजपा MLC के खिलाफ अपमानजनक सोशल मीडिया पोस्ट, यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज पुलिस ने शनिवार को यूथ कांग्रेस के एक पदाधिकारी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया है।

ठाणे : भाजपा MLC के खिलाफ अपमानजनक सोशल मीडिया पोस्ट, यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज पुलिस ने शनिवार को यूथ कांग्रेस के एक पदाधिकारी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया है।

उन पर भाजपा एमएलसी प्रसाद लाड के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। पुलिस ने बताया, भाजपा कार्यकर्ता की शिकायत के आधार पर ठाणे के नौपाड़ा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Read More मुंबई : विधायक रोहित पवार, जितेंद्र आव्हाड, 50-60 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

अधिकारियों ने बताया, शिकायतकर्ता आशीष सालस्कर दक्षिण मुंबई में भाजपा का एक स्थानीय पदाधिकारी है। वह एमएलसी प्रसाद लाड के जनसंपर्क कार्यालय का हिस्सा हैं। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी ने फेसबुक पर लाड के खिलाफ कुछ अपमानजनक टिप्पणियां पोस्ट की थीं।

Read More पनवेल नगर निगम ने फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ शुरू की कार्रवाई 

चार दिसंबर को इस पोस्ट के बाद लाड और उनकी  मां के खिलाफ कई अपमानजनक टिप्पणियां की गईं। शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 500 (मानहानि) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

Read More पुणे: ड्रग्स, हुक्का और शराब जब्त; पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे की बेटी रोहिणी खडसे के पति सहित सात लोग गिरफ्तार