मुंबई : लाडली बहन योजना में ४,८०० करोड़ रुपए का घोटाला - सांसद सुप्रिया सुले

Mumbai: Rs 4,800 crore scam in Ladli Behan scheme - MP Supriya Sule

मुंबई : लाडली बहन योजना में ४,८०० करोड़ रुपए का घोटाला - सांसद सुप्रिया सुले

महाराष्ट्र में सबसे बड़ा घोटाला लाडली बहन योजना में हुआ है। माता-पिता के बाद सबसे बड़ा रिश्ता बहन-भाई का होता है। महाराष्ट्र सरकार ने इस पवित्र रिश्ते का अपमान किया है, ऐसा कहते हुए राकांपा (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने आरोप लगाया कि लाडली बहन योजना के जरिए ४,८०० करोड़ रुपए का घोटाला किया गया है। इस मामले की एसआईटी जांच करने के साथ ही उन्होंने इस पर श्वेतपत्र जारी करने की भी मांग की है।

मुंबई : महाराष्ट्र में सबसे बड़ा घोटाला लाडली बहन योजना में हुआ है। माता-पिता के बाद सबसे बड़ा रिश्ता बहन-भाई का होता है। महाराष्ट्र सरकार ने इस पवित्र रिश्ते का अपमान किया है, ऐसा कहते हुए राकांपा (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने आरोप लगाया कि लाडली बहन योजना के जरिए ४,८०० करोड़ रुपए का घोटाला किया गया है। इस मामले की एसआईटी जांच करने के साथ ही उन्होंने इस पर श्वेतपत्र जारी करने की भी मांग की है।

 

Read More पालघर में छात्र ने की आत्महत्या, शिक्षकों और साथियों पर उत्पीड़न के आरोप

उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने इस योजना का लाभ २ करोड़ ३८ लाख महिलाओं को दिया था। अब २६ लाख यानी दस प्रतिशत से अधिक महिलाओं को इससे बाहर कर दिया गया है। चुनाव के बाद इन महिलाओं को क्यों बाहर किया गया? १४ हजार से अधिक पुरुषों ने लाडली बहन योजना का लाभ कैसे उठाया? पुरुषों के खातों में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण कैसे हुआ? अगर खाता पुरुषों का था, तो महिलाओं का पैसा उस खाते में वैâसे गया? ऐसा सवाल सुले ने उपस्थित किया है।

Read More मुंबई महानगरपालिका का चुनाव अकेले लड़ सकती है शिवसेना यूबीटी 

३ महीनों में ३५० किसानों ने की आत्महत्या
जनवरी २०२५ से मार्च २०२५ के बीच के तीन महीनों में ३५० किसानों ने अपनी जान दे दी है। किसानों का कर्ज माफ नहीं किया गया है। अगर बहनों को पैसा दिया जाता है तो मैं उस योजना का स्वागत करूंगी। लेकिन इस योजना में ४,८०० करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र की वित्तीय स्थिति गंभीर है। महाराष्ट्र के मंत्री भी ऐसा कह रहे हैं, इन सभी मामलों की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जाए, ऐसी मांग सुले ने मुख्यमंत्री फडणवीस से की।

Read More महाराष्ट्र : वाइन उद्योग समूहों को 38 करोड़ 71 लाख रुपए का अनुदान मंजूर

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन
मुंबई : BMC चुनावों से पहले ट्रैफिक और सिविक मुद्दों पर चर्चा 
मुंबई : प्राइवेट वृद्धाश्रम बिना रजिस्ट्रेशन या रेगुलेशन के बढ़ते जा रहे हैं; रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी लाएगी महाराष्ट्र सरकार
पुणे : अतिरिक्त नगर आयुक्त पवनीत कौर ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, जिसमें सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश