पुणे: ड्रग्स, हुक्का और शराब जब्त; पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे की बेटी रोहिणी खडसे के पति सहित सात लोग गिरफ्तार

Pune: Drugs, hookah and liquor seized; Seven people including husband of former minister Eknath Khadse's daughter Rohini Khadse arrested

पुणे: ड्रग्स, हुक्का और शराब जब्त; पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे की बेटी रोहिणी खडसे के पति सहित सात लोग गिरफ्तार

पुणे पुलिस ने एक अपार्टमेंट में चल रही पार्टी में छापेमारी कर ड्रग्स, हुक्का और शराब जब्त की और सात लोगों को हिरासत में लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे की बेटी रोहिणी खडसे के पति प्रांजल खेवलकर भी हिरासत में लिए गए लोगों में शामिल हैं। राकांपा (सपा) नेता एकनाथ खडसे ने कहा कि पुलिस कार्रवाई के पीछे कोई राजनीतिक मकसद तो नहीं था, यह पता लगाने के लिए जांच होनी चाहिए। रोहिणी खडसे विपक्षी राकांपा (श.प.) की महिला शाखा की प्रदेश अध्यक्ष हैं।

पुणे: पुणे पुलिस ने एक अपार्टमेंट में चल रही पार्टी में छापेमारी कर ड्रग्स, हुक्का और शराब जब्त की और सात लोगों को हिरासत में लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे की बेटी रोहिणी खडसे के पति प्रांजल खेवलकर भी हिरासत में लिए गए लोगों में शामिल हैं। राकांपा (सपा) नेता एकनाथ खडसे ने कहा कि पुलिस कार्रवाई के पीछे कोई राजनीतिक मकसद तो नहीं था, यह पता लगाने के लिए जांच होनी चाहिए। रोहिणी खडसे विपक्षी राकांपा (श.प.) की महिला शाखा की प्रदेश अध्यक्ष हैं। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस की अपराध शाखा ने एक रेव पार्टी की सूचना मिलने पर महाराष्ट्र के पुणे शहर के पॉश खराडी इलाके में स्थित स्टूडियो अपार्टमेंट पर छापेमारी की।

 

Read More लातूर: कांस्टेबल कर रहा ड्रग्स फैक्ट्री का संचालन; 11 किलो 66 ग्राम मेफेड्रोन ड्रग्स जब्त, 14 दिन की पुलिस हिरासत

उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान गांजा, शराब और हुक्का जैसे नशीले पदार्थ जब्त किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमें खराडी इलाके के एक अपार्टमेंट में रेव पार्टी होने की सूचना मिली थी। इसी के आधार पर हमारी अपराध शाखा की टीम ने छापा मारा।" उन्होंने कहा, "छापेमारी के दौरान गांजा, शराब और हुक्का जैसे नशीले पदार्थ बरामद हुए। हमने सात लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें पाँच पुरुष और दो महिलाएँ हैं।" अधिकारी ने आगे कहा, "सभी लोगों को हिरासत में ले लिया गया है और मामला दर्ज कर लिया गया है।"

Read More लातूर : स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी; तीन गिरफ्तार

छापे पर प्रतिक्रिया देते हुए, एकनाथ खडसे ने कहा कि इस बात की जाँच होनी चाहिए कि क्या पुलिस कार्रवाई के पीछे कोई राजनीतिक मकसद था। शिवसेना (यूबीटी) की उपनेता सुषमा अंधारे ने कहा कि यह छापा सरकार के खिलाफ बोलने वालों के लिए एक संदेश है।

Read More मुंबई : श्रीराम का नाम लेने के लिए लायक भी नहीं है भाजपा  -उद्धव ठाकरे