Khadse's
Maharashtra 

पुणे: ड्रग्स, हुक्का और शराब जब्त; पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे की बेटी रोहिणी खडसे के पति सहित सात लोग गिरफ्तार

पुणे: ड्रग्स, हुक्का और शराब जब्त; पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे की बेटी रोहिणी खडसे के पति सहित सात लोग गिरफ्तार पुणे पुलिस ने एक अपार्टमेंट में चल रही पार्टी में छापेमारी कर ड्रग्स, हुक्का और शराब जब्त की और सात लोगों को हिरासत में लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे की बेटी रोहिणी खडसे के पति प्रांजल खेवलकर भी हिरासत में लिए गए लोगों में शामिल हैं। राकांपा (सपा) नेता एकनाथ खडसे ने कहा कि पुलिस कार्रवाई के पीछे कोई राजनीतिक मकसद तो नहीं था, यह पता लगाने के लिए जांच होनी चाहिए। रोहिणी खडसे विपक्षी राकांपा (श.प.) की महिला शाखा की प्रदेश अध्यक्ष हैं।
Read More...

Advertisement