मुंबई : एयरपोर्ट पर 8 करोड़ रूपए की अवैध ड्रग्स पकड़ी

Mumbai: Illegal drugs worth Rs 8 crore seized at airport

मुंबई : एयरपोर्ट पर 8 करोड़ रूपए की अवैध ड्रग्स पकड़ी

मुंबई एयरपोर्ट पर कमिश्ररेट कस्टम्स के अधिकारियों ने एक बड़ी कार्रवाई की है। दो अलग-अलग मामलों में अधिकारियों ने 8 करोड़ रूपए की अवैध ड्रग्स पकड़ी है। साथ ही चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि तीन यात्रियों के बैग से दो करोड़ की कीमत वाली हाइड्रोपोनिक वीड और एक आरोप के बैग से छह करोड़ रूपए की वीड जब्त की गई। पुलिस ने ये कार्रवाई 29 और 30 जुलाई को की है।

मुंबई : मुंबई एयरपोर्ट पर कमिश्ररेट कस्टम्स के अधिकारियों ने एक बड़ी कार्रवाई की है। दो अलग-अलग मामलों में अधिकारियों ने 8 करोड़ रूपए की अवैध ड्रग्स पकड़ी है। साथ ही चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि तीन यात्रियों के बैग से दो करोड़ की कीमत वाली हाइड्रोपोनिक वीड और एक आरोप के बैग से छह करोड़ रूपए की वीड जब्त की गई। पुलिस ने ये कार्रवाई 29 और 30 जुलाई को की है।

 

Read More मुंबई: सुगंधित सुपारी उत्पादों पर प्रतिबंध की समीक्षा का आग्रह 

एयरपोर्ट के ज़ोन-III के अधिकारियों ने 29 और 30 जुलाई 2025 को ड्यूटी के समय नारकोटिक्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 8.012 किलो हाइड्रोपोनिक वीड को पकड़ा है। इसकी अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में कीमत करीब 8 करोड़ रुपयए बताई जा रही है। ये कार्रवाई अलग-अलग मामलों में की गई हैं। इस दौरान चार आरोपियों को अरेस्ट किया गया है। बैंकॉक से आए तीन यात्री पुलिस को खुफिया सूचना मिलने के बाद छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम अधिकारियों ने विज़ एयर की फ्लाइट VZ760 से बैंकॉक से आए तीन संदिग्ध यात्रियों को धरदबोचा। इसके बाद उनके बैग की जांच की गई। उसमें पुलिस को 1.990 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड मिली। इसकी कीमत करीब 2 करोड़ रुपए बताई जा रही है। आरोपियों ने ड्रग्स को ट्रॉली बैग के अंदर काले और पारदर्शी वैक्यूम सील पैकेट्स में छिपाया गया था। सभी यात्रियों को NDPS धारा, 1985 के अंतर्गत अरेस्ट किया गया है। 

Read More भिवंडी शहर में एनआईए की छापेमारी से मचा हड़कंप। 


आरोपी इस मामले में पुलिस ने प्रोफाइलिंग के तहत पकड़ा है। ये यात्री इंडिगो की फ्लाइट 6E1060 से बैंकॉक से आया था। इसके बाद उसे रोककर बैग चेक किया। इस दौरान उसके पास से 6.022 किलो हाइड्रोपोनिक वीड को बरामद किया। इसकी कीमत मार्केट में करीब 6 करोड़ रुपए बताई जा रही है। ये आरोपी ड्रग्स बहुत शातिर तरीके से बैग के भीतर छिपाकर लाया था। इसे भी NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

Read More मुंबई : 9 मीटर तक की लंबाई वाली बसों को भीड़भाड़ वाले रेलवे स्टेशनों से आने-जाने की अनुमति दी जाए

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

नई दिल्‍ली : बीजेपी नेहरू के अपमान की एक बार में लिस्ट बना ले, बहस कर लेंगे- प्रियंका गांधी नई दिल्‍ली : बीजेपी नेहरू के अपमान की एक बार में लिस्ट बना ले, बहस कर लेंगे- प्रियंका गांधी
ठाणे : ज्वेलर से 70 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोप में एक कपल और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज 
बांद्रा : गरीब नगर से कलानगर के बीच निर्माणाधीन स्काईवॉक का काम अंतिम चरण में 
मुंबई : विश्व हिंदू परिषद को सायन में 7,658 वर्ग मीटर का एक प्राइम प्लॉट 30 साल की अवधि के लिए ₹10,186 के सालाना किराए पर अलॉट किया
मुंबई : पांच सितारा होटलों के यूनियनों पर कब्ज़ा करने की हाल की दो कोशिशों के बाद बीजेपी को "मुंहतोड़ जवाब" देने का ठाकरे ने दिया निर्देश 
मुंबई : राज्य विधानमंडल द्वारा पास किए गए कई बिल केंद्र सरकार और राष्ट्रपति की मंज़ूरी का इंतज़ार