मनपा ने एक दिन में हटाए 323 टन डेब्रिज, 1462 मनपा कर्मी और 784 स्वयंसेवी संस्था के कर्मचारी हुए शामिल...

The Municipal Corporation removed 323 tonnes of debris in one day, 1462 Municipal Corporation workers and 784 NGO workers participated...

मनपा ने एक दिन में हटाए 323 टन डेब्रिज, 1462 मनपा कर्मी और 784 स्वयंसेवी संस्था के कर्मचारी हुए शामिल...

मनपा प्रशासन ने मुंबई भर में पड़े डेब्रिज को हटाने का अभियान छेड़ा है। मनपा प्रशासन ने दो दिन का अभियान चलाकर शहर में पड़े डेब्रिज को हटा कर मुंबई को स्वच्छ बनाने का कदम उठाया है। पहले दिन मनपा और स्वयंसेवी संस्था के 2246 लोगों को लेकर मुंबई शहर से 427 टन डेब्रिज हटाने का काम किया। मनपा की यह कार्रवाई मुंबई के 24 वार्ड के माध्यम से आज भी जारी रहेगी, इस तरह की जानकारी मनपा अधिकारियों ने दी।

मुंबई : मनपा प्रशासन ने मुंबई भर में पड़े डेब्रिज को हटाने का अभियान छेड़ा है। मनपा प्रशासन ने दो दिन का अभियान चलाकर शहर में पड़े डेब्रिज को हटा कर मुंबई को स्वच्छ बनाने का कदम उठाया है। पहले दिन मनपा और स्वयंसेवी संस्था के 2246 लोगों को लेकर मुंबई शहर से 427 टन डेब्रिज हटाने का काम किया। मनपा की यह कार्रवाई मुंबई के 24 वार्ड के माध्यम से आज भी जारी रहेगी, इस तरह की जानकारी मनपा अधिकारियों ने दी।

बता दें कि डेब्रिज मुंबई में गन्दगी फैलाने और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने मे मुख्यकारण बन रही है। मनपा प्रशासन ने इसी के चलते 500 टन तक डेब्रिज मुफ्त में उठाने का निणर्य लिया। मनपा प्रशासन ने इसी के चलते शहर में जगह जगह पड़े डेब्रिज और निर्माण कार्य स्थलों पर पड़े मिटटी के टीले को खुद हो कर हटाने का निणर्य लिया। मनपा प्रशासन ने शहर भर में पड़े डेब्रिज को हटाने के लिए दो दिन का अभियान छेड़ा है।

Read More मुंबई : पासपोर्ट में गलत जन्म तारीख दर्ज करवाई; एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू

मनपा की ओर से शनिवार को मनपा के 24 वार्ड में सफाई कार्य के लिए कुल 2246 लोगों का उपयोग किया गया जिसमें 1462 मनपा कर्मी शामिल हुए थे जबकि 784 स्वयंसेवक भी इस अभियान में शामिल हुए। मनपा की ओर से की गई इस कार्रवाई में पहले दिन 2603 बैरीकेट्स साफ किए गए जिसकी लंबाई लगभग 8 किमी थी। इस सफाई अभियान में कुल 215 मशीन का उपयोग किया गया। जिसमे जेसीबी डंपर पानी के टैंकर और मैकेनिकल स्वीपर, फायर एक्स मशीन का उपयोग किया गया।

Read More मुंबई: दो कारीगर जावेरी बाजार से ₹1.25 करोड़ के कीमती सामान लेकर फरार; गबन और धोखाधड़ी का मामला दर्ज