आगामी मुंबई मनपा सहित अन्य चुनाव को जीतने के लिए रहे तैयार -चंद्रकांत पाटिल 

Be ready to win the upcoming elections including Mumbai Municipal Corporation - Chandrakant Patil

आगामी मुंबई मनपा सहित अन्य चुनाव को जीतने के लिए रहे तैयार -चंद्रकांत पाटिल 

मुंबई : मुख्यमंत्री का पद त्याग पर उपमुख्यमंत्री की शपथ लेकर देवेंद्र फडणवीस ने भाजपा कार्यकर्ताओ के लिए अनुशासन का आदर्श निर्माण किया है. पनवेल में आयोजित भाजपा प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक का उद्घाटन करने के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने यह बात कही.

इस दौरान बैठक में शामिल पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों से पाटिल ने आगामी  मुंबई मनपा सहित अन्य मनपा और जिला परिषद के होने वाले को लेकर तैयार रहने का निर्देश दिया।

Read More मुंबई : जान की कीमत 7 लाख... मैंने रिपोर्ट फाड़ दी: पेड़ गिरने से बच्चे की मौत पर बोलीं मुंबई की मेयर

पाटिल ने कहा कि पार्टी के आदेशानुसार काम करने व अपने सामर्थ्य के बलबूते होने वाले स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनाव को जीतना है। भाजपा अध्यक्ष ने  कहा कि, पिछले ढाई वर्षों में भाजपा ने राज्य में विभिन्न चुनावों को जीता है और जनता की समस्याओं को लेकर संघर्ष किया।

Read More मुंबई:  जमानत रद्द होते ही शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे पहुंचे पुलिस के पास

आघाडी सरकार ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दबाने का अनेक प्रयास किया लेकिन भाजपा के कार्यकर्ताओं ने संघर्ष करना बंद नहीं किया।तत्कालीन विपक्ष नेता  देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पिछले ढाई साल में भाजपा कार्यकर्ताओ ने पार्टी संगठन को बढ़ाने का काम किया।पाटिल ने कहा कि एमवीए सरकार में हिन्दू अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे थे इसलिए सत्ता परिवर्तन बहुत जरुरी था.

Read More ठाणे में सनसनीखेज हत्याकांड, ड्रम में मिली लाश और प्रेमिका पर शक

बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी सी.टी.रवि ने कहा कि , राज्य में राजनीतिक परिवर्तन के कारण केंद्र सरकार के विचारों की विकास की डबल इंजन सरकार महाराष्ट्र की सत्ता में आई है। हम मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का अभिनंदन करते हैं। राज्य में विकासवादी व हिंदुत्ववादी सरकार आई है। संगठन को और मजबूत बनाना है और स्थानीय स्वराज्य संस्था, लोकसभा व विधानसभा चुनाव को जीतना है।

Read More नागपुर : आत्महत्या करने वाले नीट एस्पिरेंट के माता-पिता ने मुआवज़े और न्याय की मांग की

राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री शिव प्रकाश  ने कहा कि, जनादेश का सम्मान, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन, आम लोगों की सुरक्षा और हिंदुत्व के लिए भाजपा शिवसेना सरकार सत्ता में आई है। भाजपा के पक्ष में जनमत अनुकूल है। संगठनात्मक रचना को मजबूत करने का बड़ा कार्य करना है।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी सी. टी.रवि , राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया और ओमप्रकाश धुर्वे, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुधीर मुनगंटीवार, केंद्रीय राज्यमंत्री कपिल पाटील, राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे व विजया रहाटकर, विधान परिषद के पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रवीण दरेकर, मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढा और विधायक आशिष शेलार सहित करीब सभी सांसद,विधायक और प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित थे इस दौरान देवेंद्र फडणवीस को उपमुख्यमंत्री बनने पर  चंद्रकांत  पाटील उनका  अभिनंदन किया। प्रदेश महामंत्री रविंद्र चव्हाण ने सूत्रसंचालन किया। प्रदेश महामंत्री अतुल सावे ने शोकप्रस्ताव प्रस्तुत किया। जबकि भाजपा रायगढ़ जिला अध्यक्ष प्रशांत ठाकुर ने सभी का  स्वागत किया।