महाराष्ट्र के नागपुर में आर्थिक तंगी से परेशान शख्स ने पत्नी-बेटे के साथ कार में लगाई आग...

In Nagpur, Maharashtra, a man troubled by financial constraints set fire to his car along with his wife and son.

महाराष्ट्र के नागपुर में आर्थिक तंगी से परेशान शख्स ने पत्नी-बेटे के साथ कार में लगाई आग...

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के नागपुर से एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने पत्नी और बेटे के साथ एक कार में खुद को आग लगा ली। घटना में शख्स की मौत हो गई, जबकि पत्नी और बेटा बाल-बाल बच पाए। पुलिस ने बताया कि उक्त शख्स आर्थिक तंगी से परेशान था, इसी वजह से उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि घटना बेलतरोड़ी थाना क्षेत्र के खपरी पुनर्वसन इलाके में दोपहर में हुई। मृतक की पहचान जैताला निवासी रामराज गोपालकृष्ण भट (58) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी संगीता भट (55) और बेटा नंदन (30) गंभीर रूप से झुलस गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Read More डोंबिवली के पिंपलेश्वर महादेव मंदिर में भव्य शिवोत्सव का आयोजन, 4 एकड़ 25 गुंठे जमीन आवंटन पर होगा आभार समारोह

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि 58 वर्षीय व्यक्ति के घर से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है जिसमें उसने कथित तौर पर कहा है कि वह वित्तीय संकट के कारण अपना जीवन समाप्त कर रहा है। पुलिस ने कहा कि रामराज भट ने अपनी पत्नी और बेटे को उसके असली मकसद का पता नहीं था। उसने एक होटल में दोपहर के भोजन के लिए जाने के बहाने कार में बैठाया।

Read More मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 18 जून को 2 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक, सफर पर निकलने से पहले पढ़ें यह जरूरी अपडेट

अचानक डाला पेट्रोल और लगा दी आग

Read More मुंबई: एमएसआरटीसी का राजस्व बढ़ाने के लिए सरकार सख्त, अधिकारियों को एक महीने का अल्टीमेटम

खपरी पुनर्वसन पहुंचने के बाद रामराज ने अचानक अपनी, पत्नी और बेटे पर पेट्रोल डाल लिया। इससे पहले कि मां-बेटा कुछ समझ पाते, उस व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली और दोनों को आग लगा दी। पुलिस ने कहा कि मां-बेटा ने जल्दी से कार के दरवाजे खोले और किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन रामराज भट की वाहन में जलकर मौत हो गई।

Read More मुंबई : महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का कहर, कई नदियां खतरे के निशान के ऊपर, नासिक, पालघर, रायगढ़ और मुंबई में अलर्ट