मुंबई में पिछले वर्ष का टूटा रिकॉर्ड, जलापूर्ति करनेवाली ७ झीलों में झमाझम बरसे बदरा…

मुंबई में पिछले वर्ष का टूटा रिकॉर्ड, जलापूर्ति करनेवाली ७ झीलों में झमाझम बरसे बदरा…

Rokthok Lekhani

Read More लालबाग-परेल के आरक्षित भूखंड से अतिक्रमण हटाया, स्कूल और खेल मैदान का रास्ता साफ

मुंबई : पिछले ५ दिनों में महानगर मुंबई और उसके आसपास के जिलों में बादल जमकर बरसे हैं। खुशमिजाज बदरा मुंबई को जलापूर्ति करनेवाली ७ झीलों में झमाझम बरसे हैं। जहां कुछ दिनों पहले मुंबई में शॉर्टेज के चलते पानी सप्लाई में कटौती की गई थी, वहीं अब इतनी बरसात हुई है कि पिछले साल का रिकॉर्ड टूट गया है।

Read More मुंबई :वेस्टर्न रेलवे का बड़ा बदलाव: ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन रोल आम लोगों के लिए खुला

मनपा ने भी मुंबईकरों को खुशखबरी देते हुए जलापूर्ति में होनेवाली १० प्रतिशत पानी की कटौती के निर्णय को रद्द कर दिया है। जून महीने में मुंबई और आसपास के क्षेत्र में न के बराबर बारिश हुई थी, जिसके चलते जलापूर्ति को लेकर मनपा के माथे पर लकीरें आ गई थीं और मनपा ने पिछले महीने २७ जून को १० प्रतिशत जल कटौती शुरू कर दी थी।

Read More मुंबई : दुबई भेजे जा रहे थे मुंबई के बैंक खाते और सिम कार्ड, क्राइम ब्रांच ने किया बड़े गिरोह का पर्दाफाश

लेकिन मात्र ५ से ६ दिनों में जमकर बरसात हुई है, जिसका नतीजा यह रहा कि कटौती रद्द कर दी गई। बता दें कि पिछले महीने २७ जून को जहां एक लाख ३१ हजार एमएलडी पानी ही बचा हुआ था वहीं अब ७ झीलों में ३ लाख ७५ हजार मिलियन लीटर से अधिक पानी जमा हो गया है। यह एक रिकॉर्ड ही है क्योंकि पिछले वर्ष की तुलना में फिलहाल ८ प्रतिशत ज्यादा पानी जमा हुआ है।

Read More मुंबई: लाड़की बहिन योजना में ₹3,541 करोड़ का अतिरिक्त व्यय, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

बता दें कि अपर वैतरणा, मोदकसागर, तानसा, हिंदूहृदयसम्राट शिवसेनाप्रमुख बालासाहेब ठाकरे, मध्य वैतरणा जलाशय, भातसा, विहार और तुलसी झीलें हैं जो मुंबई शहर को पानी की आपूर्ति करती हैं। इन झीलों में कुल १४ लाख ४७ हजार ३६३ मिलियन लीटर का उपयोगी जल भंडारण हुआ है। इसी वर्ष २७ जून को पानी आपूर्ति के लिए स्टॉक में मात्र एक लाख ३१ हजार एमएलडी पानी अर्थात ९.१० प्रतिशत पानी ही बचा था।

लेकिन अब २६ प्रतिशत से ज्यादा पानी जमा हुआ है। झील के आसपास के क्षेत्र में संतोषजनक बरसात होने से मनपा ने १० प्रतिशत पानी कटौती के अपने निर्णय को मात्र १० दिनों में रद्द कर दिया है। मनपा फिर भी एहतियात के तौर पर लोगों से अपील कर रही है कि झील क्षेत्र में पर्याप्त पानी उपलब्ध होने के बावजूद सावधानी से पानी का उपयोग करें।


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News