संजय राऊत ने कठोर भाषा का किया प्रयोग बागी विधायक भगोड़ा, गद्दार, बेईमान, इस्तीफा देकर चुनाव लड़ें…

संजय राऊत ने कठोर भाषा का किया प्रयोग बागी विधायक भगोड़ा, गद्दार, बेईमान, इस्तीफा देकर चुनाव लड़ें…

trong>Rokthok Lekhani

Read More मुंबई :वेस्टर्न रेलवे का बड़ा बदलाव: ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन रोल आम लोगों के लिए खुला

मुंबई : शिवसेना प्रवक्ता तथा राज्यसभा सदस्य संजय राऊत ने रविवार को पहली बार बागी विधायकों के लिए कठोर भाषा का प्रयोग किया। उन्होंने बगावत करने वाले विधायकों को भगोड़ा, बेईमान और गद्दार ठहराते हुए इस्तीफा देकर चुनाव लड़ने की चुनौती दी। उल्लेखनीय है कि बागी विधायक इन दिनों एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में गुवाहाटी के होटल रेडिशन में रुके हुए है। संजय राऊत ने संवाददाता सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की बगावत का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने भी शिवसेना से बगावत करने के बाद इस्तीफा दिया था।

Read More ठाणे : भारी बारिश बनी जानलेवा, करंट लगने से 17 साल की लड़की की मौत

राऊत ने कहा कि असम में बाढ़ में लाशें तैर रही हैं और यह सभी होटल में मौजमस्ती कर रहे हैं। इनके विरुद्ध पुणे और मुंबई में शिवसैनिकों का प्रदर्शन जारी है। संजय राऊत ने कहा कि शिवसेना का एक ही बाप है और वह बालासाहेब ठाकरे। बागी विधायकों के कई बाप हो गए हैं। इसलिए इन सबको बालासाहेब ठाकरे के नाम पर वोट की भीख नहीं मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ बागी विधायकों को जबरन गुवाहाटी के होटल में रखा गया है। इस होटल में कुल 340 रूम हैं और इन विधायकों को 40 रूम में रखा गया है।

Read More मुंबई के समुद्र में विदेशी मालवाहक जहाज फंसने से हड़कंप, कोस्ट गार्ड ने संभाला मोर्चा

राऊत ने कहा कि उन्होंने खुद असम के मुख्यमंत्री तथा पर्यटन मंत्री को फोन कर इसी होटल में 20 रूम सांस्कृतिक प्रोग्राम के लिए मांगे थे, लेकिन रूम नहीं मिला। उन्होंने कहा कि गुवाहाटी के होटल में बागी विधायकों को गांजा और अफीम का सेवन कराया जा रहा है। इसी वजह से यह सभी विधायक अब हिंदुत्व और बालासाहेब ठाकरे संबंधी बात करने लगे हैं। यह सब उन्हें ढाई साल तक याद नहीं आया। इनमें से कई मलाईदार विभाग लिए थे और मलाई खा रहे थे। इन विधायकों ने बालासाहेब ठाकरे की पीठ में खंजर घोंपा है। इनको किसी भी कीमत पर माफी नहीं दी जाएगी।

Read More मुंबई का कारोबारी डिजिटल अरेस्ट, 14 दिन में ठगों को किया 7.9 करोड़ रुपये ट्रांसफर


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

माहिम की समाज सेविका अंजलि बिलिमोरिया ने मोरी रोड और माहिम कॉजवे पर बाइक चालकों की लापरवाही और खतरनाक ड्राइविंग पर जताई गंभीर चिंता माहिम की समाज सेविका अंजलि बिलिमोरिया ने मोरी रोड और माहिम कॉजवे पर बाइक चालकों की लापरवाही और खतरनाक ड्राइविंग पर जताई गंभीर चिंता
मकोका (MCOCA) मामले में 3 साल से फरार हथियार सप्लायर गिरफ्तार: मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता
मुंबई में कालाचौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गश्त के दौरान वांटेड आरोपी पिस्टल और 6 कारतूसों के साथ गिरफ्तार
हाई-प्रोफाइल प्रॉपर्टी धोखाधड़ी और जालसाजी मामला: मुंबई कोर्ट ने पूर्व राज्यसभा सांसद अख्तर रिजवी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की
नीट (NEET) विरोध प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश; बिना आपराधिक रिकॉर्ड वाले छात्रों को रिहा करने और दंडात्मक कार्रवाई पर रोक का निर्देश
दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश: आरबीआई लाइसेंस रद्द होने के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक को बंद (Winding Up) करने का निर्देश