धन शोधन के मामले में शैक्षिक सोसाइटी के पूर्व कोषाध्यक्ष गिरफ्तार

धन शोधन के मामले में शैक्षिक सोसाइटी के पूर्व कोषाध्यक्ष गिरफ्तार

Read More मुंबई : मनपा की हेरीटेज इमारत में लगे दीमक... घटिया काम करने वाले ठेकेदार पर होगी कार्रवाई!

Read More मुंबई : 4.12 करोड़ की दवाएं जब्त, एफडीए ने अवैध कारोबार का किया भंडाफोड़

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई में गहराया जल संकट: BMC ने स्विमिंग पूल और कंस्ट्रक्शन साइट्स का पानी रोका, कमर्शियल इस्तेमाल में 20% कटौती

मुंबई: प्रवर्तन निदेशालय ने महाराष्ट्र की एक शैक्षिक सोसाइटी के एक पूर्व कोषाध्यक्ष को धन शोधन के एक मामले में गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी ने शनिवार को यह जानकारी दी। ईडी ने बताया कि पूर्व कोषाध्यक्ष पर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में ऐसे छात्रों को दाखिला दिलाने में उनसे ठगी करने का आरोप है, जो इस पाठ्यक्रम के लिए योग्य नहीं थे। केंद्रीय एजेंसी ने एक बयान में कहा कि कोल्हापुर स्थित श्री छत्रपति शिवाजी एजुकेशन सोसाइटी के अप्पासाहेब रामचंद्र देशमुख को शुक्रवार को हिरासत में लिया गया था और उन्हें एक विशेष अदालत ने 24 जून तक ईडी की हिरासत में भेज दिया।
उनके भाई एवं धर्मार्थ शैक्षणिक संस्थान के पूर्व प्रमुख महादेव रामचंद्र देशमुख को मामले में मई में एजेंसी ने गिरफ्तार किया था। वह वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं। ईडी ने बताया कि अप्पासाहेब रामचंद्र देशमुख शैक्षणिक संस्थान का 2011से 2016 तक कोषाध्यक्ष थे। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने भाई और अन्य की मिलीभगत से एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के लिए 350 से अधिक छात्रों से करीब 29 करोड़ रुपये फर्जी तरीके से एकत्र किये थे। जांच एजेंसी ने आरोप लगाया कि जांच में यह पाया गया कि धन के स्रोत को छिपाने के लिए इसे अप्पासाहेब और उनके परिवार के सदस्यों के बैंक खातों में जमा कर दिया गया था।

Read More मुंबई: गैरहाजिर अफसरों पर प्रशासन का शिकंजा, एसआईआर अभियान में सख्ती


Tags: