मुंबई में डर का महौल बनाकर डी कंपनी की तरह की वसूली का धंधा चलाना चाहता बिश्नोई गैंग…

मुंबई में डर का महौल बनाकर डी कंपनी की तरह की वसूली का धंधा चलाना चाहता बिश्नोई गैंग…

Rokthok Lekhani

Read More धारावी पुनर्विकास परियोजना: 2028 तक बनकर तैयार हो जाएंगे पहले 10,000 घर, निवासियों को मिलेगी बड़ी राहत

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को धमकी भरे खत मिलने के मामले में महाराष्ट्र के गृह मंत्रालय ने बहुत बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि लॉरेंस बिश्नोई मुंबई में डर का महौल बनाकर डी कंपनी की तरह की वसूली का धंधा चलाना चाहता था. महाराष्ट्र गृहविभाग के सूत्रों ने बताया कि सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को धमकी देने के पीछे बिश्नोई गैंग की साज़िश थी जिससे वो अपनी ताक़त का एहसास दिलाकर एक डर का माहौल बनाना चाहता था.

Read More आईआईटी बॉम्बे कैंपस में घुसा तेंदुआ, CCTV में कुत्ते पर हमला करते हुए कैद; इलाके में दहशत

आपको बता दें की सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से ही बिश्नोई गैंग चर्चा में आया और मूसेवाला की हत्या के बाद बिश्नोई ने सलमान खान और उनके पिता को धमकी भरी चिट्ठी भेजी. सूत्रों ने बताया की ऐसा करने के बाद वो मुंबई के बड़े व्यापारी और बॉलीवुड के कलाकारों को धमकाकर अवैध वसूली करने की तैयारी कर रहा था. हालांकि मुंबई पुलिस अब भी इस मामले की तह तक जांच कर रही है और उसे पकड़ने की कोशिश कर रही है जिसने वो चिट्ठी वहां छोड़ी थी.

Read More NEET परीक्षा के बीच मुंबई में बेस्ट प्रशासन का कड़ा रुख, हड़ताली कर्मचारियों को 'मेस्मा' का नोटिस जारी

क्राइम ब्रांच के डीसीपी संग्राम सिंह निशानदार ने पुणे जानकर सौरव उर्फ़ महाकाल से पूछताछ की और अब उनकी टीम दोबारा जाकर जाधव से पूछताछ करेगी. क्राइम ब्रांच के सूत्रों ने बताया की उन्हें जो जानकारी अबतक मिली है उसके मुताबिक़ इस काम के लिए तीन लोगों को राजस्थान के जालोर इलाक़े से तीन लोगों को चुना गया था जिसने से एक शख़्स ने ये धमकी भरा पत्र सलीम खान तक पहुंचाया. इसके अलावा क्राइम ब्रांच अब भी 200 से ज़्यादा CCTV कैमरे की फ़ुटेज स्कैन कर रही है और टीमें राजस्थान, पालघर और दिल्ली में जाकर जांच कर रही हैं.

Read More मुंबई में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा वॉटर मेट्रो नेटवर्क, खर्च होंगे 6066 करोड़, क्या-क्या होगा खास?


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News