संजय पाण्डेय ने सीआईएसएफ डीजी से सोमैया की कार पर हमले के प्रकरण की जांच को कहा

संजय पाण्डेय ने  सीआईएसएफ डीजी से सोमैया की कार पर हमले के प्रकरण की जांच को कहा

मुंबई:मुंबई पुलिस आयुक्त संजय पाण्डेय ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के महानिदेशक को पत्र लिखकर उन सीआईएसएफ कर्मियों की भूमिका की जांच करने को कहा है जो भाजपा नेता किरीट सोमैया के साथ उस वक्त मौजूद थे जब उनकी एसयूवी पर यहां पिछले सप्ताह एक पुलिस थाने के बाहर कथित तौर पर हमला किया गया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद सोमैया के पास सीआईएसएफ की ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा है।

Read More बांद्रा-वर्सोवा सी लिंक के पास मिला हंपबैक व्हेल का शव 

अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को लिखे पत्र में पाण्डेय ने सीआईएसएफ के महानिदेशक से पूछा है कि जब यह कथित घटना हुई तो उनके कर्मी क्या कर रहे थे।

Read More मुंबई: यात्रियों को राहत, स्पेशल ट्रेनों का संचालन अवधि विस्तारित

सोमैया गिरफ्तार निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा से मुलाकात करने शनिवार को खार पुलिस थाने गए थे तभी शिवसेना के कुछ समर्थकों ने उनकी कार पर कथित तौर पर जूते और पानी की बोतलें फेंकी।

Read More मुंबई: बीएमसी पर सख्त हाईकोर्ट; पूछा - इंदौर साफ हो सकता है तो मुंबई क्यों नहीं?

सोमैया की शिकायत पर पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज की और बाद में मुंबई के पूर्व महापौर विश्वनाथ महादेश्वर तथा शिवसेना के तीन अन्य सदस्यों को भाजपा नेता की कार कथित तौर क्षतिग्रस्त करने के लिए गिरफ्तार किया गया।

Read More मुंबई: चेंबूर में केमिकल टैंकर में विस्फोट, मरम्मत के दौरान हुआ धमाका; एक की मौत और दो घायल

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News