substandard
Mumbai 

मुंबई : मनपा की हेरीटेज इमारत में लगे दीमक... घटिया काम करने वाले ठेकेदार पर होगी कार्रवाई!

मुंबई : मनपा की हेरीटेज इमारत में लगे दीमक... घटिया काम करने वाले ठेकेदार पर होगी कार्रवाई! बीएमसी मुख्यालय की विस्तारित इमारत के नवीनीकरण कार्य की जानकारी देते हुए स्थायी समिति अध्यक्ष प्रभाकर शिंदे ने बताया कि यह काम 31 अगस्त 2009 को स्थायी समिति के प्रस्ताव के अनुसार शानदार इंटीरियर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को दिया गया था। बाद में कार्य की अवधि बढ़ाई गई और यह काम वर्ष 2023 तक जारी रहा। प्रभाकर शिंदे ने कहा कि संबंधित ठेकेदार ने अब तक किस गुणवत्ता का काम किया है और निर्माण कार्य में कितनी सामग्री का इस्तेमाल हुआ है, इसकी जांच की जानी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि काम में लापरवाही या घटिया गुणवत्ता पाई जाती है तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। बीएमसी मुख्यालय जैसी ऐतिहासिक इमारत में दीमक और रखरखाव की समस्या सामने आने के बाद अब भवन की सुरक्षा और संरक्षण को लेकर प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं।
Read More...
Mumbai 

खाद्य और औषधि प्रशासन विभाग ने नवी मुंबई से 27 लाख 39 हजार कीमत के घटिया मसाला पाउडर किया जब्त...!

खाद्य और औषधि प्रशासन विभाग ने नवी मुंबई से 27 लाख 39 हजार कीमत के घटिया मसाला पाउडर किया जब्त...! ठाणे के खाद्य और औषधि प्रशासन विभाग ने कम गुणवत्ता वाले मसाले के संदेह में नवी मुंबई से 27 लाख 39 हजार कीमत का स्टॉक जब्त किया। इसमें मुख्य रूप से हल्दी, धनिया, मसाला पाउडर आदि शामिल हैं। इससे मसाला व्यापारियों में खलबली मच गई है।
Read More...

Advertisement