Ashok
Mumbai 

मुंबई : खुद को भगवान शिव का अवतार बतानेवाला अशोक खरात निकला बड़ा खिलाड़ी, ईडी की दायर की चार्जशीट, जानिए क्या

मुंबई : खुद को भगवान शिव का अवतार बतानेवाला अशोक खरात निकला बड़ा खिलाड़ी, ईडी की दायर की चार्जशीट, जानिए क्या प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मुंबई जोनल कार्यालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई की है। मुंबई की विशेष पीएमएलए अदालत में अशोक कुमार एकनाथ खरात, उनकी पत्नी कल्पना खरात तथा चार अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। ईडी की यह कार्रवाई लंबे समय से चल रही जांच का हिस्सा है, जिसमें आरोपी पर धार्मिक आस्था का दुरुपयोग कर लोगों से करोड़ों रुपए की अवैध वसूली करने और उस धन को विभिन्न माध्यमों से वैध दिखाने का आरोप है।
Read More...
Mumbai 

मुंबई  : अशोक खरात मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई तेज

मुंबई  : अशोक खरात मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई तेज प्रवर्तन निदेशालय  ने स्वयंभू बाबा और ज्योतिषी अशोक खरात के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई तेज कर दी है। एजेंसी ने मुंबई की विशेष पीएमएलए अदालत में अर्जी दाखिल कर खरात के खिलाफ ‘प्रोडक्शन वारंट’ जारी करने की मांग की है। फिलहाल वह नासिक जिले में पुलिस हिरासत में बंद है। प्रवर्तन निदेशालय ने यह मामला 6 अप्रैल को पीएमएलए  के तहत दर्ज किया था, जो नासिक पुलिस की FIR के आधार पर शुरू हुआ था।  एफआईआर में खरात पर जबरन वसूली, धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ और कई महिलाओं को नशीला पदार्थ देकर यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में उसके खिलाफ कई अन्य  एफआईआर भी दर्ज हैं।
Read More...
Maharashtra 

मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, अशोक खरात के करीबी सहयोगी की पत्नी समेत मौत

मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, अशोक खरात के करीबी सहयोगी की पत्नी समेत मौत जेल में बंद ‘स्वयंभू बाबा’ अशोक खरात के एक करीबी सहयोगी और उसकी पत्नी की कार शुक्रवार को महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर एक खड़े कंटेनर ट्रक से टकरा गई, जिससे उनकी मौत हो गई. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी. कुछ विपक्षी नेताओं ने इस घटना पर संदेह जताया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान जितेंद्र शेल्के (55) और उसकी पत्नी अनुराधा (50) के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में उनका 14 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. उन्होंने बताया कि शेल्के, खरात का करीबी सहयोगी था. उन्होंने बताया कि शेल्के खरात का व्यापारिक साझेदार होने के साथ-साथ ‘स्वयंभू बाबा’ द्वारा स्थापित शिवानिका ट्रस्ट का उपाध्यक्ष भी था.
Read More...
Maharashtra 

मुंबई: अशोक खरात को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया

मुंबई: अशोक खरात को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया पूरे राज्य में हलचल मचाने वाले अशोक खरात केस की सुनवाई में आज अहम डेवलपमेंट हुए। महिला अत्याचार केस में चौथे क्राइम के लिए पुलिस कस्टडी खत्म होने के बाद खरात को आज नासिक डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे फिलहाल ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है, और पांचवें क्राइम में कल फिर पेश किया जाएगा।
Read More...

Advertisement