returns
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... मुंबई में पटरी पर लौटी जिंदगी: रत्नागिरी का हाल बेहाल, महाराष्ट्र में 24 घंटे में बारिश ने मचाया कहर
Published On
By Online Desk
मुंबई में लगातार दो दिनों तक हुई मूसलाधार बारिश के बाद मंगलवार को मौसम ने कुछ राहत दी। बारिश कम होने से शहर में जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य होने लगा और लोकल ट्रेन सेवाएं भी अधिकांश मार्गों पर फिर से शुरू कर दी गईं। हालांकि, राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का असर अब भी जारी है। पालघर जिले में बाढ़ और बारिश से जुड़ी घटनाओं में पिछले एक सप्ताह में 10 लोगों की मौत हुई है। रत्नागिरी जिले के खेड तहसील के दहिवली क्षेत्र में सोमवार रात भारी बारिश के कारण बड़ा भूस्खलन हुआ, जिसमें पांच मकान मलबे में दब गए। राहत एवं बचाव दल ने एक 75 वर्षीय महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दो अन्य लोगों की तलाश जारी है। मुंबई : दो साल बाद फिर भारत लौटीं ग्लोबल आइकन रिहाना; मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं सिंगर; वीडियो वायरल
Published On
By Online Desk
कई ग्रैमी अवॉर्ड्स जीत चुकीं दुनियाभर में मशहूर सिंगर रिहाना एक बार फिर भारत आई हैं। करीब दो साल बाद उन्होंने भारत में वापसी की है। इससे पहले वे साल 2024 में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में आई थीं, जहां उन्होंने परफॉर्म किया था। अब एक बार फिर उन्हें बीती रात मुंबई में एयरपोर्ट पर देखा गया। मुंबई: 3 महीने में दोगुना रिटर्न का झांसा देकर 41 लाख की ठगी, कंपनी के मालिक और बेटों पर FIR दर्ज
Published On
By Online Desk
मुंबई से व्यापार में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर एक व्यवसायी से लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने 'अल्फा लाइफ आर्च' कंपनी के मालिक जाकिरुद्दीन गफ्फार सैयद और उनके दो बेटों, शेहबाज और जबिल सैयद के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है. शिकायतकर्ता अनीस खान, जो 'अक्फा कॉर्पोरेशन' नामक शिपिंग और मशीनरी रेंटल कंपनी चलाते हैं. पुलिस को बताया कि साल 2024 में उनकी मुलाकात आरोपी जाकिरुद्दीन सैयद से हुई थी. आरोपियों ने शिकायतकर्ता को एक लुभावनी स्कीम बताई, जिसमें निवेश की गई राशि पर अगले 3 महीनों में 50% मुनाफे का वादा किया गया था. आरोपियों के झांसे में आकर शिकायतकर्ता ने 14 जनवरी 2024 को एक कानूनी अनुबंध किया और 40,00,000 रुपये का व्यावसायिक कर्ज आरटीजीएस के जरिए आरोपियों के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया. तय समय सीमा बीत जाने के बाद जब शिकायतकर्ता ने अपने पैसे और मुनाफे की मांग की, तो आरोपी टाल-मटोल करने लगे. इसी बीच, आरोपियों ने एक 'चिट फंड' में पैसा फंसे होने और उसे निकालने के लिए 'प्रोसेसिंग फीस' के नाम पर 1,03,943 रुपये का एक और चेक ले लिया. इस तरह कुल 41,03,943 रुपये की मूल राशि आरोपियों के पास जमा हो गई. मुंबई : विजय माल्या द्वारा दायर याचिका पर तब तक विचार नहीं किया जाएगा जब तक वह भारत वापस नहीं लौट आते - बॉम्बे हाई कोर्ट
Published On
By Online Desk
बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा कि भगोड़े कारोबारी विजय माल्या द्वारा दायर याचिका पर तब तक विचार नहीं किया जाएगा, जब तक वह भारत वापस नहीं लौट आते। इस याचिका में माल्या ने भगोड़े आर्थिक अपराधी अधिनियम (एफईओ) के प्रविधानों को चुनौती दी है। मुख्य न्यायाधीश श्री चंद्रशेखर और जस्टिस गौतम अंखड़ की पीठ ने कहा कि माल्या को पहले यह स्पष्ट करना होगा कि वह भारत लौटेंगे या नहीं। हाई कोर्ट ने कहा कि विजय माल्या को वापस आना होगा, अगर आप वापस नहीं आ सकते तो हम इस याचिका पर सुनवाई नहीं कर सकते। 
