मकान के गिरने से चार वर्षीय एक बच्चे की मौत के मामले जेसीबी चालक गिरफ्तार में

मकान के गिरने से चार वर्षीय एक बच्चे की मौत के मामले जेसीबी चालक गिरफ्तार में

मुंबई:मुंबई पुलिस ने यहां एक मकान के गिरने से चार वर्षीय एक बच्चे की मौत होने के मामले में बृहन्मुंबई महानगर पालिका के एक इंजीनियर और एक जेसीबी मशीन चालक को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार, हादसे के बाद नौशाद अली को अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था।

Read More मुंबई के लाइसेंसधारी फेरीवालों को मिलेंगे QR कोड आईडी कार्ड, निगरानी व्यवस्था होगी मजबूत

उन्होंने बताया कि जेसीबी मशीन ने काम के दौरान एक मंजिला मकान को टक्कर मार दी थी।
उन्होंने बताया कि शहर की पुलिस ने इंजीनियर अरविंद गोसावी को शनिवार को और जेसीबी चालक को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

Read More मलबार हिल में गुजराती नेम बोर्ड हटाए गए, मनसे की शिकायत के बाद BMC की कार्रवाई

अधिकारी ने बताया कि इन दोनों आरोपियों और ठेकेदार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया गया है। ठेकेदार अभी फरार है।

Read More ठाणे के शिलफाटा में टायर गोदाम में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

Tags: