मकान के गिरने से चार वर्षीय एक बच्चे की मौत के मामले जेसीबी चालक गिरफ्तार में
By: Rokthok Lekhani
On
मुंबई:मुंबई पुलिस ने यहां एक मकान के गिरने से चार वर्षीय एक बच्चे की मौत होने के मामले में बृहन्मुंबई महानगर पालिका के एक इंजीनियर और एक जेसीबी मशीन चालक को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी के अनुसार, हादसे के बाद नौशाद अली को अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था।
Read More मुंबई : एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर कसा तंज, कहा- उनका हाल ‘तुम लड़ो, हम कपड़े संभालते हैं’ जैसा
उन्होंने बताया कि जेसीबी मशीन ने काम के दौरान एक मंजिला मकान को टक्कर मार दी थी।
उन्होंने बताया कि शहर की पुलिस ने इंजीनियर अरविंद गोसावी को शनिवार को और जेसीबी चालक को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
अधिकारी ने बताया कि इन दोनों आरोपियों और ठेकेदार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया गया है। ठेकेदार अभी फरार है।
Today's Epaper
Tags:


