एआईएमआईएम के साथ गठजोड़ करने को इच्छुक नहीं शरद पवार

एआईएमआईएम के साथ गठजोड़ करने को इच्छुक नहीं शरद पवार

मुंबई : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के साथ गठजोड़ करने को इच्छुक नहीं हैं।

उनका यह बयान एआईएमआईएम के सांसद इम्तियाज जलील द्वारा शिवसेना नीत महाविकास आघाडी (एमवीए) के साथ गठजोड़ करने की पेशकश करने के एक दिन बाद आया है।

Read More मुंबई : अब सिर्फ 90 मिनट में मुंबई से पुणे, मिसिंग लिंक से खत्म होगा खंडाला घाट के जाम का झंझट

उल्लेखनीय है कि शिवसेना गठजोड़ के लिए जलील की पेशकश को पहले ही ठुकरा चुकी है।

Read More उल्वे के बालाजी मंदिर प्रोजेक्ट पर विवाद, मैंग्रोव बफर ज़ोन में निर्माण को लेकर कानूनी नोटिस

पवार ने पुणे जिले के बारामती में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं इस (जलील के) बयान को पढ़ रहा हूं , लेकिन मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह (असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के साथ गठजोड़ करना) हमारी पार्टी का रुख नहीं है। ’’

Read More पेट्रोलियम मंत्रालय ने कमर्शियल ट्रांसपोर्ट गाड़ियों के लिए हर दिन 200 लीटर से ज़्यादा डीज़ल खरीदने पर रोक

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘वे (एआईएमआईएम) गठबंधनों के बारे में बात कर सकते हैं, लेकिन वे जिन राजनीतिक दलों के बारे में बात कर रहे हैं उन्हें पहले इस तरह के प्रस्तावों को स्वीकार करना चाहिए। ’’

Read More भिवंडी में फूड पॉइजनिंग का कहर: लोकप्रिय आउटलेट का शावरमा और पिज्जा खाने से 73 लोग अस्पताल में भर्ती

पवार ने कहा कि हालांकि एआईएमआईएम ने राज्य स्तर पर गठजोड़ की पेशकश की है, लेकिन इसतरह के गठबंधन बनाने को राजनीतिक दलों की राष्ट्रीय समिति की मंजूरी चाहिए होगी।

राकांपा प्रमुख ने एक अन्य कार्यक्रम में पुणे में एक और हवाईअड्डा के लिए अधिकारियों के साथ एक संभावित बैठक के बारे में बात की। हालांकि, नये हवाईअड्डे के स्थान को अंतिम रूप दिया जाना अभी बाकी है।

Tags: