मुंबई की अदालत ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की याचिका को खारिज कर दिया

मुंबई की अदालत ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की याचिका को खारिज कर दिया

मुंबई:मुंबई की एक सत्र अदालत ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ दायर मानहानि के मामले को अन्यत्र स्थानांतरित करने का अनुरोध किया था। इसके साथ ही अदालत ने कहा कि यह संकेत देने के लिए कोई सामग्री नहीं है कि मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने बिना ‘निष्पक्षता’ के या उनके खिलाफ पूर्वाग्रह से काम किया हो।

कंगना ने मशहूर गीतकार जावेद अख्तर द्वारा उनके खिलाफ दर्ज मानहानि के मामले को अंधेरी की मजिस्ट्रेट अदालत से कहीं अन्यत्र स्थानांतरित करने का अनुरोध किया था। अदालत ने जावेद अख्तर की शिकायत के जवाब में कंगना द्वारा अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के पास दर्ज शिकायत को भी वहां से स्थानांतरित करने से इंकार कर दिया।

Read More मुंबई में पानी कटौती के बीच BMC का बड़ा प्लान, हर ज़ोन में Micro-Planning Teams तैनात

द्वितीय अतिरिक्त प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश डिंडोशी एस. एस. ओझा ने कंगना द्वारा दायर दोनों याचिकाओं को नौ मार्च को खारिज कर दिया था। विस्तृत आदेश बृहस्पतिवार को उपलब्ध हुआ।

Read More मुंबई में दर्दनाक हादसा: खार वेस्ट में निर्माण स्थल से पेड़ गिरने के एक हफ्ते बाद 14 वर्षीय लड़की की मौत

अदालत ने याचिका को खारित करते हुए कहा कि निष्पक्ष सुनवाई नहीं होने की आशंका काल्पनिक और अनुमानों के आधार पर नहीं बल्कि यथोचित होनी चाहिए। अदालत ने कहा कि अगर ऐसा लगता है कि किसी भी अदालत के समक्ष न्याय निष्पक्ष और बिना किसी पूर्वाग्रह के संभव नहीं है, तो अदालत मामले को दूसरी अदालत में स्थानांतरित कर सकती है।

Read More मुंबई में CNG फिर महंगी, ऑटो-टैक्सी किराया बढ़ाने की मांग तेज

अदालत ने कहा कि सिर्फ यह आरोप कि ऐसी आशंका है कि संबंधित मामले में न्याय नहीं हो सकेगा, अकेले पर्याप्त नहीं है।

Read More ठाणे क्लस्टर पुनर्विकास को मिलेगी रफ्तार, एकनाथ शिंदे ने प्रमुख परियोजनाएं MSRDC को सौंपने के निर्देश दिए

कंगना ने अपनी शिकायत में दावा किया था कि अंधेरी स्थित 10वीं मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत उनके प्रति पूर्वाग्रह से ग्रसित है और इसी कारण उन्हें पेशी से स्थायी छूट नहीं दी गयी है। अभिनेत्री का कहना था कि उन्हें पेश नहीं होने की स्थिति में गिरफ्तारी वारंट जारी करने की धमकी भी दी गयी।

गत वर्ष अक्टूबर में मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने उनकी स्थानांतरण अर्जी खारिज कर दी थी, इसलिए उन्होंने सत्र अदालत का दरवाजा खटखटाया था।

जावेद अख्तर 76 ने अंधेरी मजिस्ट्रेट के समक्ष नवम्बर 2020 में एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि कंगना रनौत ने एक टेलीविजन साक्षात्कार में अपमानजनक टिप्पणियां की थी जिससे उनकी प्रतिष्ठा को गहरा धक्का लगा है। इसके जवाब में कंगना ने भी धन ऐंठने और डराने-धमकाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।

Tags: