सिक्‍कों के साथ हवाई सफर है गुनाह? जान लीजिए कस्‍टम के ये नियम, नहीं तो जाना पड़ सकता है जेल

Is air travel with coins a crime? Follow these customs rules, or you could face jail time.

सिक्‍कों के साथ हवाई सफर है गुनाह? जान लीजिए कस्‍टम के ये नियम, नहीं तो जाना पड़ सकता है जेल

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 3 सिक्‍कों की वजह से एक पैसेंजर को अरेस्‍ट कर लिया गया. यह पैसेंजर लंदन से वर्जिन अटलांटिक एयरलाइंस की फ्लाइट वि.एस.-354 से मुंबई एयरपोर्ट पहुंचा था. कस्‍टम की तलाशी में इस पैसेंजर के कब्‍जे से तीन सिक्‍के बरामद किए गए. तीन सिक्‍कों में दो सिक्‍के सोने के और एक चांदी का था. कस्‍टम का दावा है कि जांच के दौरान जब्त किए गए सिक्‍के बेहद दुर्लभ और ऐतिहासिक महत्व वाले हैं, जो अलग-अलग कालखंडों से जुड़े हुए हैं. ये सिक्‍के भारतीय इतिहास की समृद्ध विरासत को भी दर्शाते हैं.

मुंबई : मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 3 सिक्‍कों की वजह से एक पैसेंजर को अरेस्‍ट कर लिया गया. यह पैसेंजर लंदन से वर्जिन अटलांटिक एयरलाइंस की फ्लाइट वि.एस.-354 से मुंबई एयरपोर्ट पहुंचा था. कस्‍टम की तलाशी में इस पैसेंजर के कब्‍जे से तीन सिक्‍के बरामद किए गए. तीन सिक्‍कों में दो सिक्‍के सोने के और एक चांदी का था. कस्‍टम का दावा है कि जांच के दौरान जब्त किए गए सिक्‍के बेहद दुर्लभ और ऐतिहासिक महत्व वाले हैं, जो अलग-अलग कालखंडों से जुड़े हुए हैं. ये सिक्‍के भारतीय इतिहास की समृद्ध विरासत को भी दर्शाते हैं.

 

Read More मुंबई : पश्चिम रेलवे ने होली और ग्रीष्मकाल के दौरान विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की...

पैसेंजर से बरामद हुए सिक्‍कों में क्‍या है खास?
- पहला सिक्‍का ईस्ट इंडिया कंपनी के बंगाल प्रेसिडेंसी की मोहर है, जिसे 12.37 ग्राम सोने से तैयार किया गया है. इस सिक्‍के की ढलाई मुर्शिदाबाद मिंट में हुई थी.
-यह सिक्का मुगल सम्राट शाह आलम 2 के नाम पर जारी किया गया था और उस पर एएच 1202 / आरवाई 19 दर्ज है.
-एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस तरह के गोल्ड मोहर ऐतिहासिक और कलेक्टर्स मार्केट में काफी हाई वैल्यू रखते हैं.
-मुंबई एयरपोर्ट पर तैनात कस्‍टम की टीम के अनुसार, 8 ग्राम सोने से बना दूसरा कॉइन एंशिएंट कुशान एम्पायर के शासक हुषिश्का का गोल्ड दिनार है.
-कुशान काल भारतीय उपमहाद्वीप के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दौर माना जाता है, और उस समय जारी किए गए गोल्ड दिनार अपनी कला, डिजाइन और ऐतिहासिक महत्व के कारण बेहद कीमती माने जाते हैं.
-यह कॉइन भी न्यूमिस्मैटिक वैल्यू के लिहाज से काफी अहम है. चांदी से बना तीसरा कॉइन 11.44 ग्राम का है.
-यह मुगल बादशाह जहांगीर के दौर का चांदी से तैयार किया गया सिक्‍का है, जिस पर कर्क राशि की तस्‍वीर गुदी हुई है.

Read More मुंबई : वरळी, प्रभादेवी, कुर्ला और भायखला में 'तंदूर' का सबसे ज्यादा उपयोग... होटल मालिकों को पीएनजी अथवा इलेक्ट्रिक का विकल्प अपनाने का निर्देश 

जहांगीर द्वारा जारी किए गए जोडिएक सीरीज के सिक्के दुनिया भर में मशहूर हैं और कलेक्टर्स के बीच इनकी काफी डिमांड रहती है. यह खास सिल्वर कॉइन अहमदाबाद मिंट में ढाला गया था.

Read More मुंबई : अपहरण के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार