मुंबई : बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के घर में चोरी

Mumbai: Theft at BJP MP Manoj Tiwari's house

मुंबई : बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के घर में चोरी

भाजपा सांसद मनोज तिवारी के घर पर हुई घटना अब सामने आई है। दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट लोकसभा सीट से भाजपा सांसद  और मशहूर सिंगर मनोज तिवारी के मुंबई वाले घर पर चोरी हुई है। अंधेरी वेस्ट के शास्त्री नगर इलाके में सुंदरबन अपार्टमेंट्स में चोरों ने 5.40 लाख रुपये की चोरी की और फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में एक पुराने कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। 

 

मुंबई : भाजपा सांसद मनोज तिवारी के घर पर हुई घटना अब सामने आई है। दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट लोकसभा सीट से भाजपा सांसद  और मशहूर सिंगर मनोज तिवारी के मुंबई वाले घर पर चोरी हुई है। अंधेरी वेस्ट के शास्त्री नगर इलाके में सुंदरबन अपार्टमेंट्स में चोरों ने 5.40 लाख रुपये की चोरी की और फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में एक पुराने कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। 

 

Read More मुंबई : नाबालिग की पहाड़ी से धक्का देकर हत्या: आरोपी गिरफ्तार; क्या दोहराया गया 'सिया-केतन' जैसा हत्याकांड?

मनोज तिवारी के मैनेजर प्रमोद जोगेंद्र पांडे ने इस बारे में अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया और सुरेंद्र कुमार दीनानाथ शर्मा को गिरफ्तार किया, जिसे कथित तौर पर दो साल पहले नौकरी से निकाल दिया गया था। आरोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज से हुई।

Read More मुंबई: प्रदर्शन पड़ा भारी, 8 हजार शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटेगा शिक्षा विभाग

जांच में पता चला कि आरोपी ने चोरी के लिए नकली चाबियों का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने बताया कि प्रमोद पांडे पिछले 20 सालों से मनोज तिवारी के मैनेजर के तौर पर काम कर रहे थे।
 

Read More मुंबई कोर्ट का फर्जी आदेश बनाकर दुबई की अदालत में पेश किया, यूएई के दो नागरिकों समेत छह पर केस