मुंबई: मराठी भाषा के नाम पर अगर कोई हिंसा करेगा, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी - मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 

Mumbai: If anyone commits violence in the name of Marathi language, strict legal action will be taken against him - Chief Minister Devendra Fadnavis

मुंबई: मराठी भाषा के नाम पर अगर कोई हिंसा करेगा, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी - मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 

महाराष्ट्र में मराठी बनाम हिंदी भाषा को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ता लगातार हिंदी भाषी गरीबों को मराठी न बोलने पर धमका रहे हैं, मारपीट कर रहे हैं। कई घटनाओं में पुलिस ने कार्रवाई भी की है, लेकिन इसका मनसे नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कोई खास असर नहीं दिखाई दे रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक बार फिर ऐसे मामलों को लेकर सख्त रुख अपनाया है।

मुंबई: महाराष्ट्र में मराठी बनाम हिंदी भाषा को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ता लगातार हिंदी भाषी गरीबों को मराठी न बोलने पर धमका रहे हैं, मारपीट कर रहे हैं। कई घटनाओं में पुलिस ने कार्रवाई भी की है, लेकिन इसका मनसे नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कोई खास असर नहीं दिखाई दे रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक बार फिर ऐसे मामलों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि मराठी भाषा के नाम पर अगर कोई हिंसा करेगा, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। 


Read More मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग पर आदित्य ठाकरे ने कांग्रेस के विधायक लक्ष्मण सावदी की आलोचना की

दिल्ली में जेएनयू में छत्रपति शिवाजी महाराज सुरक्षा और सामरिक अध्ययन के लिए विशेष केंद्र के उद्घाटन समारोह पर आये सीएम फडणवीस ने कहा, "यह स्वाभाविक है कि महाराष्ट्र में मराठी भाषा बोलने का अनुरोध किया जाएगा। यह गलत नहीं है। लेकिन भाषा को लेकर कोई विवाद या भाषा को लेकर किसी के साथ मारपीट करता है तो ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब भी ऐसी कोई घटना हुई है, हमने सख्त कार्रवाई की है। आगे भी अगर कोई ऐसा करने की कोशिश करेगा तो हम सख्त कार्रवाई करेंगे।" 

Read More संजय राउत ने बताई पूर्व सीएम के बार-बार बीमार पड़ने की वजह, फडणवीस ने शिंदे पर किया काला जादू...!

हालांकि, यह ध्यान देने वाली बात है कि मुख्यमंत्री फडणवीस ने इसी साल अप्रैल में भी ऐसी ही सख्त चेतावनी दी थी, लेकिन इसके बावजूद राज्य में गैर-मराठी लोगों पर हमले और दुर्व्यवहार की घटनाएं थमी नहीं हैं। ताजा मामला महाराष्ट्र के नांदेड के एक एसटी बस डिपो से सामने आया है। जहां कथित तौर पर मराठी भाषा के अपमान का आरोप लगाकर मनसे के कार्यकर्ताओं ने एक शौचालय संचालक को पीट दिया और जबरन माफी मंगवाई।

Read More बीड के सरपंच के हत्यारों को मौत की सजा देने की मांग