पालघर पुलिस को बड़ी सफलता; मनोर में डकैती की कोशिश करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार

Palghar police got a big success; 7 accused arrested for attempting robbery in Manor

पालघर पुलिस को बड़ी सफलता; मनोर में डकैती की कोशिश करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार

पालघर जिले के मनोर पुलिस थाने में दर्ज डकैती के प्रयास के एक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 13 जुलाई की रात नानीवली निवासी प्रसाद विजय पाटिल के घर कुछ अज्ञात लोग हथियारों के साथ जबरन घुसने की कोशिश कर रहे थे। सभी आरोपियों ने मुंह पर रूमाल बांध रखा था और उनके हाथों में लोहे की रॉड, चिपकने वाली टेप और एक अग्निशस्त्र था। जैसे ही वे घर का मुख्य दरवाजा तोड़ने लगे, पाटिल की नींद खुल गई और उन्होंने शोर मचाया, जिससे आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। इस घटना की सूचना मिलते ही मनोर पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज किया।

पालघर : पालघर जिले के मनोर पुलिस थाने में दर्ज डकैती के प्रयास के एक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 13 जुलाई की रात नानीवली निवासी प्रसाद विजय पाटिल के घर कुछ अज्ञात लोग हथियारों के साथ जबरन घुसने की कोशिश कर रहे थे। सभी आरोपियों ने मुंह पर रूमाल बांध रखा था और उनके हाथों में लोहे की रॉड, चिपकने वाली टेप और एक अग्निशस्त्र था। जैसे ही वे घर का मुख्य दरवाजा तोड़ने लगे, पाटिल की नींद खुल गई और उन्होंने शोर मचाया, जिससे आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। इस घटना की सूचना मिलते ही मनोर पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज किया।

 

Read More मुंबई : शिवसेना UBT नेता ने मनसे से गठबंधन का किया विरोध

मामले की गंभीरता को देखते हुए पालघर के पुलिस अधीक्षक यतिश देशमुख ने त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए। उनके निर्देश पर मनोर थाने के पुलिस निरीक्षक रनवीर बयेस के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर सभी आरोपियों की पहचान कर ली और उन्हें एक के बाद एक गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में संदीप अशोक वलवी (36), तुषार गणेश रटाटे (19), ऋषिकेश भगवान गुरव (24), रामदास रमेश सालकर (25), प्रणय गंगाराम गावित (19), अमोल अशोक वांगड (20) और भरत जयवंत मेधा (38) शामिल हैं।

Read More विवाद के बाद सूरज चव्हाण की NCP में वापसी, राज्य महासचिव पद की जिम्मेदारी संभाली

सभी आरोपी डकैती की पूर्व योजना बनाकर वारदात को अंजाम देने आए थे, लेकिन फरियादी की सतर्कता और पुलिस की तत्परता के चलते उन्हें कामयाबी नहीं मिल सकी। फिलहाल सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इनके पीछे और कोई गिरोह सक्रिय है या नहीं।

Read More ठाणे में लंबे समय से प्रतीक्षित मेट्रो सेवा का अगले महीने ट्रायल रन करने के प्रयास - उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे