मुंबई : मराठा समाज के आरक्षण के लिए २९ अगस्त से आंदोलन
Mumbai: For the nationalist society to run from 29th August till 12 midnight
मराठा समाज कई वर्षों से आरक्षण की मांग कर रहा है, लेकिन आज तक समाज को न्याय नहीं मिला है। कई बार चर्चा हो चुकी है इसलिए अब चर्चा का समय नहीं है। २९ अगस्त को मराठा समाज सीधे ओबीसी में से आरक्षण लेगा। ऐसा बयान मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटील ने दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर मराठा भाईयों को मुंबई आने से रोकने के लिए सरकार दंगा करवाने की कोशिश करेगी तो हम ऐसा होने नहीं देंगे।
मुंबई : मराठा समाज कई वर्षों से आरक्षण की मांग कर रहा है, लेकिन आज तक समाज को न्याय नहीं मिला है। कई बार चर्चा हो चुकी है इसलिए अब चर्चा का समय नहीं है। २९ अगस्त को मराठा समाज सीधे ओबीसी में से आरक्षण लेगा। ऐसा बयान मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटील ने दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर मराठा भाईयों को मुंबई आने से रोकने के लिए सरकार दंगा करवाने की कोशिश करेगी तो हम ऐसा होने नहीं देंगे।
बता दें कि मराठा समाज के आरक्षण के लिए २९ अगस्त से मुंबई में आंदोलन होनेवाला है। इसी पृष्ठभूमि में मनोज जरांगे पाटील १५ अगस्त को हिंगोली आए थे और १६ अगस्त को उन्होंने मीडिया से बातचीत की।
जरांगे ने कहा कि हम मुंबई जरूर जाएंगे और पूरी तरह शांति से जाएंगे। हमें मुंबई में अपनी मांगों के लिए जाने का अधिकार है। २७ अगस्त को अपने गांव अंतरवली से निकलेंगे और २९ अगस्त को मुंबई पहुंचेंगे।

