मुंबई : कई इलाकों में जलभराव; लंबा ट्रैफिक; सड़कें बन चुकी हैं तालाब

Mumbai: Waterlogging in many areas; long traffic; roads have become ponds

मुंबई : कई इलाकों में जलभराव; लंबा ट्रैफिक; सड़कें बन चुकी हैं तालाब

देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में लगातार तीसरे दिन भी तेज बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग ने मुंबई समेत आसपास के जिलो में भारी बरसात का रेड अलर्ट जारी किया है। पिछले तीन दिन से मुंबई में मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हालांकि, मुंबई को अभी बारिश से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में लगातार तीसरे दिन भी तेज बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग ने मुंबई समेत आसपास के जिलो में भारी बरसात का रेड अलर्ट जारी किया है। पिछले तीन दिन से मुंबई में मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हालांकि, मुंबई को अभी बारिश से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

 

Read More बॉम्बे हाईकोर्ट ने बीसीसीआई के पूर्व उपाध्यक्ष ललित मोदी की याचिका खारिज 

सड़कों पर भरा पानी
बारिश की वजह से मुंबई के कई इलाकों में जलभराव हो गया है, जिससे कई किलोमीटर का लंबा ट्रैफिक देखने को मिल रहा है। मुंबई में सड़कें तालाब बन चुकी हैं। खासकर शहर के दो सबसे व्यस्त इलाके अंधेरी सबवे, कुर्ला और लोखंडवाला में भारी मात्रा में पानी भरने के कारण वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है।

Read More मुंबई के एंटॉप हिल इलाके में पालतू कुत्ते पर बेरहमी से हमला किया गया।