नई दिल्ली : भारत निर्वाचन आयोग राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों के बीच नेशनल मीडिया सेंटर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा 

New Delhi: Election Commission of India to hold a press conference at National Media Centre amid Rahul Gandhi's vote theft allegations

नई दिल्ली : भारत निर्वाचन आयोग राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों के बीच नेशनल मीडिया सेंटर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा 

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों के बीच भारत निर्वाचन आयोग 17 अगस्त, 2025 को दोपहर 3 बजे नई दिल्ली स्थित नेशनल मीडिया सेंटर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा. इस बात की जानकारी ईसीआई के मीडिया महानिदेशक ने दी। इस पीसी के दौरान चुनाव आयोग के अधिकारी महत्वपूर्ण घोषणाएं और अपडेट शेयर कर सकते हैं। ये घोषणाएं बिहार एसआईआर, आगामी चुनाव और मतदाता सूची संशोधन को लेकर हो सकती हैं। इसके अलावा, वोट चोरी के आरोपों से घिरा चुनाव आयोग इस पर भी अपनी स्थिति साफ कर सकता है।

नई दिल्ली : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों के बीच भारत निर्वाचन आयोग 17 अगस्त, 2025 को दोपहर 3 बजे नई दिल्ली स्थित नेशनल मीडिया सेंटर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा. इस बात की जानकारी ईसीआई के मीडिया महानिदेशक ने दी। इस पीसी के दौरान चुनाव आयोग के अधिकारी महत्वपूर्ण घोषणाएं और अपडेट शेयर कर सकते हैं। ये घोषणाएं बिहार एसआईआर, आगामी चुनाव और मतदाता सूची संशोधन को लेकर हो सकती हैं। इसके अलावा, वोट चोरी के आरोपों से घिरा चुनाव आयोग इस पर भी अपनी स्थिति साफ कर सकता है।

 

Read More मुंबई : साइबर अपराध; भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के अधिकारियों के लिए विशेष कार्यशाला

राहुल गांधी ने लगाए वोट चोरी के आरोप
दरअसल, चुनाव आयोग की ये पीसी ऐसे समय पर होने वाली है, जब विपक्षी दलों खासकर, कांग्रेस के राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट में कथित धांधली और वोट चोरी के आरोप लगाए हैं। राहुल गांधी ने चुनाव की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए हैं।

Read More भारत को कच्चे तेल की आपूर्ति के लिए पेट्रोलाइन-यानबू कारिडोर का इस्तेमाल कर सकता है सऊदी अरब 

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को एक सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह मृत मतदाताओं से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस मुलाकात के लिए चुनाव आयोग को क्रेडिट दिया। एक्स पर क्लिप पोस्ट करते हुए गांधी ने लिखा, "जिंदगी में मेरे कई दिलचस्प अनुभव रहे हैं, लेकिन कभी 'मृत लोगों' के साथ चाय पीने का मौका नहीं मिला। इस अनोखे अनुभव के लिए चुनाव आयोग का शुक्रिया!"

Read More नवी मुंबई : UAE के नाम पर पाकिस्तानी कंटेनर भेजे गए भारत... DRI की रेड में 39 किए गए जब्त !